Gold 10g Price Today: बुलियन मार्केट में मंगलवार को जोरदार हलचल देखने को मिल रहा है. बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही. क्योंकि ग्लोबल मार्केट में दोनों की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है. भारतीय वायदा बाजार में सोने का भाव आज सुबह करीब 200 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे. इससे पहले करीब 1 महीने के निचले स्तर पर फिसल गए थे. चांदी की कीमतों में भी 250 रुपए से ज्यादा की तेजी दर्ज की जा रही है.
आज सोने और चांदी के रेट्स
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का भाव बढ़ गया है. MCX पर आज शुरुआती कारोबार में सोने का रेट करीब 200 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. 10 ग्राम सोने का भाव 75500 रुपए के पार निकल गया है, जोकि पिछले महीने ही 79775 रुपए प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई टच किया था.
चांदी की कीमतों में आज तेजी दर्ज की जा रही है. एमसीएक्स पर चांदी के रेट में करीब 220 रुपए की मजबूती दर्ज की जा रही है, जोकि 89400 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल के पार पहुंच गई है. खुलते ही इसने 89500 का हाई बनाया. बताते चलें कि दिसंबर वायदा का भाव 100289 रुपए प्रति किलोग्राम तक उछला, जोकि रिकॉर्ड लेवल भी है.

सोने और चांदी के लिए अहम लेवल
ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने कमोडिटी मार्केट के लिए आउटलुक पर नोट जारी किया है. इसके मुताबिक सोने के दिसंबर वायदा के लिए सपोर्ट लेवल 74800, 75100 और 75350 रुपए प्रति 10 ग्राम का है. जबकि रेजिस्टेंस लेवल 75600, 75800 और 76050 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी के लिए 87800, 88500 और 89200 रुपए सपोर्ट लेवल हैं. जबकि 89800, 90500 और 91200 रुपए प्रति किलोग्राम का लेवल रेजिस्टेंस है.
ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में आज सुबह मजबूती दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 2630 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमत भी करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 31 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ट्रेड कर रही.
आज सुबह मजबूती से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेज करेक्शन दर्ज किया गया. यह एक महीने के सबसे निचले स्तर तक फिसल गया. जबकि निवेशकों को अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के दाम फिर उछले! जानिए तनिष्क, मालाबार, जॉयअलुकास और कल्याण...कहां कितना रेट?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?



Click it and Unblock the Notifications