Gold 10g Price Today: बुलियन मार्केट में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही. सोने और चांदी की कीमतों में आज गुरुवार को मजबूती दर्ज की जा रही है. सोने का भाव 16 जनवरी को लगातार दूसरे दिन उछाल देखने को मिल रहा है. इस लिहाज से देश के सर्राफा बाजारों में भाव महंगा होकर बिक रहा है. सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का रेट 7390 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा. 24 कैरेट सोने का भाव भी 8062 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है.
आज भी महंगा हुआ सोने का भाव
देश के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव चढ़ गया है. 22 कैरेट सोने का दाम 16 जनवरी को 500 रुपए की मजबूती के साथ 73900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 100 ग्राम की कीमत भी 5000 रुपए उछल गई है, जोकि 739000 रुपए पर बिक रहा है. इसी तरह 24 कैरेट सोने का रेट भी 550 रुपए की उछाल के साथ 80620 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. 100 ग्राम की कीमत भी तेजी के साथ 806200 रुपए पर पहुंच गया है.

भारत में ग्राहकों को 16 जनवरी को 18 कैरेट सोना भी महंगा मिल रहा है. क्योंकि 10 ग्राम सोने का भाव आज 410 रुपए महंगा हो गया है. इसके साथ ही भाव 60470 रुपए पर पहुंच गया है. 100 ग्राम का भाव भी 4100 रुपए मजबूत होकर 604700 रुपए पर बिक रहा है. बताते चलें कि सोने और चांदी के भाव नवंबर महीने में अब तक करीब 4 फीसदी की मजबूती दिखा रहा.
अन्य प्रमुख शहरों में सोने का भाव
बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7390 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8062 प्रति ग्राम है.
जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7405 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8077 प्रति ग्राम है.
लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7405 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8077 प्रति ग्राम है.
चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7390 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8062 प्रति ग्राम है.
इंदौर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7395 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8067 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजारों में चमका भाव
सर्राफा बाजारों के अलावा वायदा बाजारों में भी सोने की कीमतों में मजबूती दर्ज की जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का फरवरी वायदा 200 रुपए की तेजी के बाद 78910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इसका ऑल टाइम हाई 80282 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
विदेशी बाजारों में सोना-चांदी
अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों के बाद विदेशी बाजार में सोने के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने का रेट करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. कॉमैक्स पर सोना 2728 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. चांदी करीब 32 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications