Gold Buying In Dubai: दुबई को 'सिटी ऑफ गोल्ड' भी कहा जाता है, सिर्फ शॉपिंग के लिए नहीं बल्कि अपनी बेहतरीन क्वालिटी, ढेर सारे ऑप्शन और टैक्स-फ्री कीमतों के कारण पूरी दुनिया में सोने के बड़े केंद्र के रूप में मशहूर है। यहां ट्रेडिशनल गोल्ड मार्केट्स (सूक) से लेकर बड़े-बड़े शोरूम तक हर जगह सोने की खरीदारी का मौका मिलता है। अलग-अलग डिजाइन, दुकानदार और दामों के ऑप्शन आपको बेहतर सौदा करने का मौका देते हैं। दुबई में सोना खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

सोने की खरीदारी के समय इन बातों का रखें ध्यान
दुबई में सोने की कीमतें पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी होती हैं और इन्हें रेगुलेट किया जाता है। हर दिन सोने का भाव बदलता है, जो प्रति ग्राम दिरहम (AED) में तय होता है। इसलिए खरीदारी से पहले दिन का नया रेट चेक करना बहुत जरूरी है। इससे आप अलग-अलग दुकानों में दाम की तुलना कर सकते हैं और ज्यादा पैसे देने से बचा सकते हैं।
ज्यादातर भरोसेमंद दुकानों में डिजिटल बोर्ड पर लाइव गोल्ड रेट दिखाया जाता है। इससे ग्राहकों को पूरी पारदर्शिता मिलती है और वे आसानी से समझ सकते हैं कि असल में सोने की कीमत कितनी है और उस पर कितने अतिरिक्त चार्ज (जैसे मेकिंग चार्ज) लगे हैं। इससे आप सही दाम पर सोना खरीद सकते हैं।
कैरेट की जानकारी रखें
कैरेट (Karat) सोने की शुद्धता को दर्शाता है। कैरेट जितना ज्यादा, सोने की शुद्धता उतनी ज्यादा होती है। दुबई में सोने की खरीद-बिक्री पर सख्त नियम लागू हैं, गोल्ड की हर ज्वेलरी पर हॉलमार्क जरूर चेक करें।
दुबई में हर असली सोने की ज्वेलरी पर हॉलमार्क यानी एक छोटा सा निशान जरूर होता है, जो उसकी कैरेट (शुद्धता) और ओरिजिन की पुष्टि करता है। इस हॉलमार्क को दुबई सेंट्रल लेबोरेटरी द्वारा जांचा और प्रमाणित किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ज्वेलरी में बताई गई शुद्धता ही है।
बहुत सस्ती डील के जाल में न फंसें
अगर कोई दुकानदार बाजार भाव से काफी कम दाम पर सोना देने की बात करता है, तो सतर्क हो जाएं। ऐसी डील का मतलब हो सकता है कि ज्वेलरी सिर्फ गोल्ड-प्लेटेड हो, यानी ऊपर से सोना चढ़ा हो, अंदर असली सोना न हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications