Dussehra Gold Investment: सोने में निवेश का यही सही समय है? दशहरा से पहले करें निवेश
Dussehra Gold Investment: देशभर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है. गणेश चतुर्थी के साथ ही त्यौहार की शुरुआत हो गई है. आगे दशहरा आने वाला है, जोकि 12 अक्टूबर को है. भारत में दशहरा को सोना खरीदने के लिए अच्छा समय माना जाता है. क्योंकि इसे समृद्धि और धन लाने वाला माना जाता है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या सोने में निवेश का यही सही समय है. क्योंकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, बढ़ती महंगाई, सेंट्रल बैंकों की खरीदी और मजबूत डिमांड से कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है.
सोने की कीमतों के लिए ट्रिगर्स
- जियो-पॉलिटिकल टेंशन और महंगाई: मिडिल ईस्ट में इजराइल-हमास तनाव और महंगाई के बारे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व अधिकारियों की सतर्क कमेंट्री से सोने का भाव बढ़ सकता है. सोने की कीमतों में हाल ही में उछाल के बावजूद, ग्लोबल गोल्ड ETF होल्डिंग्स 3 साल के निचले स्तर पर हैं. यानी इनवेस्टर्स गोल्ड में निवेश को कम कर रहे हैं.
- सेंट्रल बैंकों की खरीदारी: सेंट्रल बैंक रिकॉर्ड लेवल पर सोना खरीद रहे हैं. डी-डॉलराइजेशन और जियो-पॉलिटिकल जैसे ट्रिगर्स से सेंट्रल बैंक लगातार खरीदारी कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले कुछ सालों में सोने की कीमतों में तेज एक्शन रहेगा. इसकी वजह ग्लोबल सेंट्रल बैंकों की पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों का घटना है, जोकि शुरू भी हो गया है.

- सोने का ऐतिहासिक परफॉर्मेंस: सोना, आर्थिक मंदी और रिस्क एसेट में हाई वॉलिटिलिटी के दौरान अच्छा रिटर्न दिया है. पिछले एक दशक के परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो इसने डॉलर के टर्म में 63% और रुपए के टर्म में 105% का रिटर्न दिया है. फाइनेंशियल एडवाइजर भी इक्विटी के मुकाबले आर्थिक अनिश्चितताओं के दौरान सेफ इनवेस्टमेंट के तौर पर अपने पोर्टफोलियो का लगभग 5-10 फीसदी हिस्सा सोने में निवेश करने की सलाह देते हैं. सोने की कीमतों में हाल के दिनों में तेजी दर्ज की गई है. 2024 में अब तक 15 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. जोरदार तेजी के बावजूद सोने को लेकर पॉजिटिव ट्रेंड बना हुआ है. क्योंकि इसे निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर देखते हैं.
सोने पर एक्सपर्ट का नजरिया
IIFL सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता का कहना है कि हालांकि अभी तक पूरी तरह से मंदी नहीं आई है, लेकिन जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से कीमतों पर असर होगा. उन्होंने कहा कि साल के अंत तक कीमतें 75000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications