नई दिल्ली, मार्च 7। मई 2021 के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स पर आज सोने का रेट 717 रु प्रति 10 ग्राम चढ़ कर खुला। ये आज अपने इंट्राडे हाई पर चढ़ कर 53,797 रु के स्तर पर पहुंच गया, जो शुक्रवार के बंद स्तर के मुकाबले 2 फीसदी की तेजी है। सोना शुक्रवार को 52,549 रु प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अगर हम साल दर साल के नजरिए से देखें तो 2022 में एमसीएक्स पर सोने के रेट में 11.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आगे भी सोना और मुनाफा करा सकता है। जानते हैं कितना।
ये हैं तेजी के कारण
हाजिर बाजार में, सोने की कीमत आज 2,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई, जो साल-दर-साल में लगभग 8.80 प्रतिशत की वृद्धि है। कमोडिटी बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने की कीमत में ये वृद्धि तीन प्रमुख से आ रही है। इनमें रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ते तनाव, मार्च 2022 में यूएस फेड की ब्याज दर में 50 बीपीएस (0.50 फीसदी) की वृद्धि से इंकार किया जा रहा है और प्रमुख कमोडिटी की कीमतों का तेजी से बढ़ना, जिससे मुद्रास्फीति की चिंता बढ़ गयी है।
तोड़ सकता है हाई रिकॉर्ड
जानकारों का अनुमान है कि अगर सर्राफा धातु में यह तेजी बनी रहती है और सोने की हाजिर कीमत 1970 डॉलर के अपने मौजूदा सपोर्ट स्तर से ऊपर कारोबार करती है, तो यह हाजिर बाजार में 2075 डॉलर प्रति औंस और एमसीएक्स पर 56,191 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने जीवन के उच्च स्तर को तोड़ सकती है। यदि ऐसा होता है सोने के निवेशकों को काफी फायदा हो सकता है।
महंगाई है बड़ी चिंता
जानकार कहते हैं कि रूस-यूक्रेन संकट में तनाव बढ़ने से शेयर बाजारों में गिरावट के बीच सोने की कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा, यूएस फेड ब्याज दर में 50 बीपीएस की बढ़ोतरी नहीं करेगा। यूएस फेड अधिकारी 15 से 16 मार्च 2022 को होने वाली यूएस फेड बैठक में 25 बीपीएस ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बारे में बात कर रहे हैं। तीसरे कमोडिटीज की बढ़ती कीमतों ने मुद्रास्फीति के कई वर्षों के उच्च स्तर पर पहुंचाने की चिंता बढ़ा दी है।
अस्थिरता की संभावना
हालांकि एक अन्य जानकार के अनुसार सोने की कीमतों में उच्च अस्थिरता बरकरार रह सकती है। इसलिए हाजिर बाजार में सोना 1970 से 2050 डॉलर प्रति औंस की व्यापक रेंज में कारोबार करेगा। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि कमोडिटी बाजारों में अस्थिरता से भ्रमित होने के बजाय एक बार अपने स्तर को जान लेना चाहिए।
कैसे करें निवेश
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications