आजकल हर कोई अपनी आमदनी बढ़ाने के नए तरीके खोज रहा है। नौकरी या बिजनेस के अलावा लोग अपने पैसों और सोने को भी इस तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं, जिससे बिना किसी मेहनत के कमाई हो सके। इसी कड़ी में एक नया तरीका तेजी से लोकप्रिय हो रहा है गोल्ड लीजिंग।

कई लोग अपने घर में रखे सोने को सिर्फ जेवरों तक सीमित नहीं रख रहे, बल्कि उससे हर महीने कमाई कर रहे हैं। आइए समझते हैं आखिर गोल्ड लीजिंग है क्या और कैसे इससे फायदा भी हो सकता है और नुकसान भी।
गोल्ड लीजिंग क्या है?
गोल्ड लीजिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आप अपने सोने को कुछ समय के लिए किसी प्लेटफॉर्म, कंपनी या संस्था को किराए पर देते हैं। बदले में आपको रिटर्न मिलता है, जो आमतौर पर 2% से 7% तक हो सकता है।
कई डिजिटल प्लेटफॉर्म यह सुविधा उपलब्ध कर रहे हैं, जहां आप अपने गोल्ड को सुरक्षित तरीके से लीज पर देकर हर महीने या सालाना कमाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि रिटर्न आपको कैश में भी मिल सकता है और गोल्ड के रूप में भी।
कैसे होता है फायदा?
खाली पड़ा सोना भी देगा कमाई
घर की तिजोरी में रखा सोना कोई कमाई नहीं करता, लेकिन गोल्ड लीजिंग से वही सोना आपकी इनकम का जरिया बन जाता है।
सोने के बढ़ते दाम का मिल सकता है बोनस
अगर लीज के दौरान गोल्ड की कीमत बढ़ती है, तो आपका रिटर्न भी बढ़ सकता है।
प्लेटफॉर्म के जरिए सुरक्षित प्रोसेस
कई डिजिटल प्लेटफॉर्म गोल्ड की वैल्यूएशन, सुरक्षा और रिटर्न को मैनेज करते हैं, जिससे प्रक्रिया आसान बन जाती है।
कौन से जोखिम रहें ध्यान में?
सोने का भाव घटा तो रिटर्न कम
अगर बाजार में गोल्ड की कीमत नीचे आती है, तो आपका फायदा कम हो सकता है।
नियम अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं
गोल्ड लीजिंग नया विकल्प है, इसलिए इसके नियम और सुरक्षा ढांचा अभी पूरी तरह मजबूत नहीं है। ऐसे में फ्रॉड का रिस्क बना रहता है।
बीच में सोना वापस लेना मुश्किल
अगर आप अवधि पूरी होने से पहले अपना गोल्ड वापस चाहते हैं, तो कई प्लेटफॉर्म तुरंत रिटर्न नहीं देते। इसमें देरी या पेनाल्टी भी हो सकती है।
गोल्ड लीजिंग उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिनके पास सोना है और वे उससे अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं। लेकिन इसमें कदम बढ़ाने से पहले प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता, शर्तें और जोखिमों को जरूर समझें। सही जानकारी के साथ किया गया निवेश ही सुरक्षित और फायदेमंद साबित होता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications