Gold Loan: जब आपके पास अचानक पैसों की जरूरत हो जैसे कि मेडिकल इमरजेंसी, शादी, शिक्षा या छोटा बिजनेस शुरू करना है, तो गोल्ड लोन लेना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपनी क्रेडिट हिस्ट्री की जरूरत नहीं होती। गोल्ड लोन एक तरह का सिक्योरड लोन होता है जिसमें आप अपने सोने को गिरवी रखकर बैंक या वित्तीय संस्था से पैसा लेते हैं। जैसे ही आप लोन चुका देते हैं, आपका सोना वापस मिल जाता है।

गोल्ड लोन के फायदे
गोल्ड लोन आसानी से मिल जाता है। कई बार बैंक या NBFC कुछ ही घंटों में पैसे दे देते हैं। इसमें डॉक्यूमेंटेशन भी कम होता है। इसके अलावा पर्सनल लोन की तुलना में गोल्ड लोन पर ब्याज दरें कम होती हैं। ये आमतौर पर 7% से शुरू होती हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है, तब भी आप गोल्ड लोन ले सकते हैं क्योंकि बैंक को आपके सोने की गारंटी होती है। आपके पास जितना ज्यादा और शुद्ध सोना होगा, उतना ज्यादा लोन मिल सकता है। RBI के नियमों के अनुसार, सोने की वैल्यू का 75% तक लोन मिल सकता है।
गोल्ड लोन के नुकसान
अगर सोने की कीमत गिरती है, तो बैंक आपसे अतिरिक्त सिक्योरिटी मांग सकते हैं या लोन की राशि कम हो सकती है। कुछ बैंक लोन पर प्रोसेसिंग फीस लेते हैं जो कुल लागत बढ़ा सकती है। इसके अलावा अगर आप समय पर लोन नहीं चुकाते, तो बैंक आपके सोने की नीलामी कर सकता है। कुछ निजी कंपनियां लोन की शर्तें ठीक से नहीं बतातीं, इसलिए पेपर्स को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
गोल्ड लोन लेने से पहले ध्यान रखें ये बातें
गोल्ड लोन लेने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ब्याज दर और फीस की तुलना करें। लोन की शर्तें अच्छे से पढ़ें। इसके अलावा लोन समय पर चुकाएं, वरना सोना खोने का खतरा है। जरूरत पड़ने पर ही लोन लें। गोल्ड लोन में भी दूसरे आम लोन की तरह प्रोसेसिंग फीस लगती है, जो बैंकों और NBFC के हिसाब से अलग-अलग होती है। कुछ वित्तीय संस्थान इसमें रियायत भी देते हैं। प्रोसेसिंग फीस पर GST भी लगता है।
कर्ज देने वाले संस्थान या बैंक आपको कर्ज की रकम और ब्याज का भुगतान (रीपेमेंट) करने के लिए कई ऑप्शन देते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और आपके पास हर महीने पैसे आते हैं, तो EMI में पेमेंट कर सकते हैं। आपके पास एकमुश्त मूल भुगतान के साथ ब्याज भरने का ऑप्शन भी रहता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications