नयी दिल्ली, जुलाई 25 । अगर आप किसी जरूरत के लिए लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो जरूरी नहीं है कि आप पर्सनल लोन के लिए ही प्रयास करें। आपके लिए पर्सनल लोन के बजाय गोल्ड लोन लेना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कई बार जीवन में कुछ इमरजेंसी ऐसी आ जाती है कि हमें लोन लेने के विकल्प के बारे में सोचना पड़ता है। ऐसे समय में घर में रखा हुआ सोना आपको आसानी से लोन दिला सकता है। देश में कई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ हैं, जो गोल्ड लोन की सुविधा देती हैं। मनप्पुरम फाइनेंस, मुथूट फाइनेंस, आईआईएफएल जैसी कंपनियों में आप सोना गिरवी रख कर तुरंत लोन पा सकते हैं। लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक भी गोल्ड लोन की सुविधा देती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि गोल्ड लोन क्यों बेहतर विकल्प हो सकता है।
ब्याज दर होती है कम
दूसरे लोन माध्यम में ब्याज की दर अधिक होती है। अगर बात पर्सनल लोन की करें तो पर्सनल लोन पर ब्याज की दर काफी ज्यादा होती है। आम तौर पर लोन पर 12.7 प्रतिशत से 19 प्रतिशत तक का ब्याज दर होता है। मगर इसके मुकाबले गोल्ड 12% की निचली दर पर मिल सकता है। ब्याज की कम दर गोल्ड लोन को काफी आकर्षक बनाती है और गोल्ड लोन लेने में समय भी कम लगता है। पर्सलन लोन को अप्रूव होने और पैसे मिलने में 48 से 72 घंटों का समय लग सकता है। जबकी गोल्ड लोन कुछ घंटो में ही मिल जाता है।
क्रेडिट स्कोर की नहीं है जरुरत
गोल्ड लोन लेने के लिए क्रेडिट हिस्ट्री की जरूरत नहीं पड़ती है। मान लिजिए यदि आप पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं तो आपका क्रेडिट रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए नहीं बैंक आपको कर्ज देने से मना कर सकता है। लेकिन गोल्ड लोन के मामले में ऐसा नहीं होता है। साथ ही गोल्ड लोन लेने की प्रक्रिया में प्रोसेसिंग फीस बहुत कम है। वहीं अधिकांश बैंक पर्सनल के लिए लगभग 2.5 प्रतिशत तक प्रोसेसिंग शुल्क लेते हैं।
आय प्रमाण पत्र की नहीं है जरूरत
गोल्ड लोन के लिए किसी आय का होना जरूरी नहीं है। लोन के समय आपको आय प्रमाण दिखाने की जरुरत नहीं होती है, जबकि ऑटो लोन, होम लोन और पर्सनल लोन सभी में आवेदक करने के लिए किसी न किसी तरह का आय प्रमाण दिखाना पड़ता है। इसके अलावा गोल्ड लोन में आप हर महीने का ब्याज देते रहते हैं। गोल्ड लोन में आपका सोना भी सुरक्षित रहता है और ब्याज दर कम है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications