Gold Price Diwali Target: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही बुलियन मार्केट में एक बार फिर जोश देखने को मिल रहा है. ग्लोबल मार्केट से लेकर घरेलू मार्केट तक चौतरफा तेजी है. कॉमैक्स पर सोने का रेट रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा है. घरेलू बाजारों में भी तेजी ही है. MCX पर सोने का भाव 73250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमत भी तूफानी तेजी के साथ 87700 रुपए प्रति किलोग्राम के पार कारोबार कर रहा है.
दिवाली तक कितना महंगा होगा सोना-चांदी?
HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि दिवाली तक सोने में बुलरन जारी रहेगा. उन्होंने सोने पर दिवाली के लिए 75000 से 78000 रुपए प्रति 10 ग्राम का टारगेट दिया है. साथ ही चांदी के लिए 90000 से 95000 रुपए प्रति किलोग्राम का टारगेट दिया है. केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि दिवाली तक सोना 75000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 95000 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकता है.
ग्लोबल मार्केट में चमका सोना
ग्लोबल मार्केट में सोने के भाव में तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर गुरुवार को सोना 45 डॉलर उछला था. सोना 2,568 डॉलर का रिकॉर्ड लेवल टच किया. आज सुबह फिर तेजी देखने को मिल रही है. फिलहाल 2600 डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है. इस लिहाज से सोने में रिकॉर्ड रैली दर्ज की जा रही. चांदी का भाव भी 2 फीसदी की मजबूती के साथ 2 हफ्ते की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है.

अमेरिका में ब्याज दरें घटने का अनुमान
अगले हफ्ते अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग है, जिसमें ब्याज दरों पर फैसला होगा. हालांकि, 87% मार्केट एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि 17 से 18 सितंबर के बीच होने वाली मीटिंग में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की जा सकती है. जबकि 13 फीसदी का अनुमान है कि दरों में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती हो सकती है. ब्याज दरें घटने की वजह से सोने की डिमांड बढ़ेगी. यही वजह है कि सोने में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है.
ECB ने लगातार दूसरे बार घटाई ब्याज दरें
यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) ने गुरुवार को डिपॉजिट दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है. इसके बाद डिपॉजिट दर 3.75 फीसदी से घटकर 3.5 फीसदी हो गई है. सेंट्रल बैंक ने महंगाई में नरमी को देखते हुए ब्याज दरों में कटौती किया है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications