Gold Price Down Today: फेस्टिव सीजन में सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. बुलियन मार्केट में आज 9 अक्टूबर को तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. 22 कैरेट, 24 कैरेट समेत 18 कैरेट सोने का भाव धड़ाम से गिर गए हैं. नवरात्रि के छठे दिन राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव गिर गया है. सोना सस्ता होने का मतबल है कि आज ग्राहकों को पहले से कम भाव पर पसंदीदा सोना मिल सकता है. घरेलू मार्केट ही नहीं विदेशी बाजारों में भी सोने का भाव गिर गया है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1 से सवा 1 फीसदी तक टूट गया है.
फेस्टिव सीजन में सस्ता हुआ सोना
राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव गिर गया है. 22 कैरेट सोने का दाम 700 रुपए की गिरावट के साथ 70300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. 100 ग्राम की कीमत भी 7000 रुपए गिर गई है. दिल्ली में यह 703000 रुपए पर बिक रहा है. 24 कैरेट सोने का रेट भी 760 रुपए की कमजोरी के साथ 76690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. 100 ग्राम की कीमत भी 766900 रुपए पर फिसल गया है.
दिल्ली में ग्राहकों को 9 अक्टूबर को 18 कैरेट सोना भी सस्ता मिल रहा है. क्योंकि 10 ग्राम सोने का भाव आज 570 रुपए सस्ता हो गया है. इसके साथ ही भाव 57520 रुपए पर आ गया है. 100 ग्राम का भाव भी 5700 रुपए की कीमत पर फिसल गया है, जोकि 575200 रुपए पर बिक रहा है.

अन्य प्रमुख शहरों में सोने का भाव
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,030 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,669 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,030 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,669 प्रति ग्राम है.
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,045 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,684 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,045 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,684 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,030 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,669 प्रति ग्राम है.
घरेलू वायदा बाजार में गिरा सोने का रेट
भारतीय वायदा बाजार में भी सोने का भाव आज गिर गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का दिसंबर वायदा करीब 21 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा, जोकि 75140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. इसका ऑलटाइम हाई पिछले महीने बना. यह 76630 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी में कल की गिरावट के बाद आज रिकवरी दर्ज की जा रही है, जोकि 230 रुपए की मजबूती के साथ 88959 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही.
विदेशी बाजारों में भी फिसला सोना
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से आगे बड़े रेट कट की उम्मीद से सोने में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. दरअसल, बेरोजगारी के आंकड़ों की वजह से बुलियन मार्केट में हलचल है. बेरोजगार आंकड़ों में गिरावट से आगे दरों में भारी कटौती की उम्मीद है. ऐसे में सोने में नरमी है. कॉमैक्स पर सोने का भाव करीब सवा फीसदी की गिरावट के साथ 2620 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गया है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications