Gold Price Today: लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन सोने में तेजी दर्ज की जा रही. सर्राफा बाजार में सोने का भाव 7600 रुपए प्रति 100 ग्राम तक बढ़ गई है. इस लिहाज से सोना खरीदारों को पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने की कीमत में 700 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 760 रुपए की उछाल दर्ज की जा रही है. एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि आगे सोने में तेजी जारी रहेगी. इसका 10 ग्राम का भाव 81000 रुपए के पार निकल सकता है.
बेंगलुरु में सोने का भाव
दक्षिण भारत के प्रमुख शहर और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव आज 66800 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर है. इसी तरह 100 ग्राम का भाव भी 668000 रुपए पर है. शहर में 24 कैरेट सोने का भाव भी सपाट है. अब सोना 72870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. इसी तरह 100 ग्राम का भाव भी 728700 रुपए पर है. आज 4 जून को 18 कैरेट सोने के भाव 54650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर सपाट कारोबार कर रहा है. इसी तरह 100 ग्राम का रेट भी 546500 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
देश के अन्य शहरों सोने का भाव
विजयवाड़ा - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,680 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,287 प्रति ग्राम है.
वाराणसी - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,695 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,302 प्रति ग्राम है.
ठाणे - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,680 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,287 प्रति ग्राम है.
सूरत - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,685 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,292 प्रति ग्राम है.
पटना - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,685 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,292 प्रति ग्राम है.
मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,680 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,287 प्रति ग्राम है.
गुवाहाटी - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,680 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,287 प्रति ग्राम है.
भोपाल - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,685 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,292 प्रति ग्राम है.

81000 पार करेगा सोने का भाव
सोने में जोरदार तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है. घरेलू बाजार में सोने का रेट 81000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज यानी MOFSL ने कहा कि भारतीय बाजारों में सोने का भाव 81 हजार रुपए का लेवल टच कर सकता है. ऐसे में सोने में गिरावट पर खरीदारी की सलाह है. इसके लिए 69000 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं. कॉमैक्स के लिए 2650 डॉलर प्रति ऑन्स का टारगेट दिया है. इसके लिए 2250 डॉलर का स्टॉपलॉस लगाएं.
आगे सोने में क्यों जारी रहेगी तेजी?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च ग्रुप सीनियर VP नवनीत दमानी ने कहा कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से सोने को पुश मिल रहा. अमेरिका से आ रहे इकोनॉमिक इंडिकेटर्स ने अर्थव्यवस्था में मजबूत ग्रोथ दिखा रहे. साथ ही सेंट्रल बैंकों की खरीदारी, त्योहार और शादियों के सीजन में जोरदार घरेलू मांग से भी सोने को सपोर्ट मिल सकता है. उन्होंने कहा कि निवेश और सेंट्रल बैंकों की खरीदारी से डिमांड का मोमेंटम मजबूत बना रह सकता है.
2024 में सोने में तूफानी तेजी
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि सोने की शुरुआत 2024 में स्थिर रही. लेकिन बुलिश मोमेंटम से जोरदार बढ़े. नतीजतन, साल में अब तक सोने का भाव 14% तक उछल चुका है. जबकि चांदी ने तो इस दौरान 27% की तूफानी तेजी दर्ज की गई. इस साल चांदी ने अब तक सोने को आउटपरफॉर्म किया है. जनवरी में सोना 2% और चांदी 4% टूटे थे. फिर फरवरी में सोने में करीब एक फीसदी की मजबूती दर्ज की गई. मार्च में सोने का भाव 9% चढ़ा, जबकि चांदी में 6% ग्रोथ दर्ज की गई.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications