Gold Price Today: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सोने के भाव में तेज गिरावट देखने को मिल रही. ग्लोबल से घरेलू बाजार तक सोने के भाव गिर गए हैं. सर्राफा बाजार में सोने का भाव 2200 रुपए तक गिर गए हैं. आज 5 जून को 100 ग्राम सोने का रेट तेजी से गिर गया है. इस लिहाज से सोना खरीदारों को पहले से कम भुगतान करना होगा. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6,660 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,265 रुपए प्रति ग्राम पर है.
बेंगलुरु में सोने का भाव
दक्षिण भारत के प्रमुख शहर और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव आज 200 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 66600 के भाव पर है. इसी तरह 100 ग्राम का भाव भी 666000 रुपए पर है, जिसमें 2000 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही है. शहर में 24 कैरेट सोने का भाव 220 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही. अब सोना 72650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है.
इसी तरह 100 ग्राम का भाव भी 726500 रुपए पर है, जोकि 2200 रुपए सस्ता हो गया है. आज 5 जून को 18 कैरेट सोने के भाव 160 रुपए की गिरावट के साथ 54490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. इसी तरह 100 ग्राम का रेट भी 1600 रुपए की गिरावट के साथ 544900 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया है.

देश के अन्य शहरों सोने का भाव
भोपाल - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,665 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,270 प्रति ग्राम है.
चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,725 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,336 प्रति ग्राम है.
नई दिल्ली - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,675 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,280 प्रति ग्राम है.
गुवाहाटी - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,660 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,265 प्रति ग्राम है.
केरल - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,660 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,265 प्रति ग्राम है.
कोलकाता - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,660 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,265 प्रति ग्राम है.
लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,675 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,280 प्रति ग्राम है.
मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,660 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,265 प्रति ग्राम है.
ग्लोबल मार्केट में भी सस्ता हुआ सोना
ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा. गिरावट के साथ सोने का भाव 1% फिसल गया है. चांदी भी 3 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसल गया. बुलियन मार्केट में दबाव बनाने का काम स्थिर डॉलर और बॉन्ड यील्ड में एक्शन का भी असर दिखा.
2024 में सोने में तूफानी तेजी
सोने की शुरुआत 2024 में स्थिर रही. लेकिन बुलिश मोमेंटम से जोरदार बढ़े. नतीजतन, साल में अब तक सोने का भाव 14% तक उछल चुका है. जबकि चांदी ने तो इस दौरान 27% की तूफानी तेजी दर्ज की गई. इस साल चांदी ने अब तक सोने को आउटपरफॉर्म किया है. जनवरी में सोना 2% और चांदी 4% टूटे थे. फिर फरवरी में सोने में करीब एक फीसदी की मजबूती दर्ज की गई. मार्च में सोने का भाव 9% चढ़ा, जबकि चांदी में 6% ग्रोथ दर्ज की गई.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications