Gold Price, Krishna Janmashtami: देशभर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. हालांकि, सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चमक कमजोर हो गई है. क्योंकि बिना बदलाव के दोनों के भाव स्थिर हैं. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6,695 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,304 रुपए प्रति ग्राम है. घरेलू वायदा बाजार में भी सोने का रेट सपाट ट्रेड कर रहा है. इसी तरह विदेशी बाजारों में भी सोने का भाव स्थिर है.
सर्राफा बाजारों में आज सोने का भाव
बेंगलुरु के सर्राफा बाजार में आज 26 अगस्त को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कीमतों में आखिरी बार बदलाव 24 अगस्त को हुआ था. 22 कैरेट का रेट सपाट 66950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. 24 कैरेट सोने का रेट सर्राफा मार्केट में 73040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. 18 कैरेट का रेट 54780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. बता दें कि इस महीने 22 कैरेट सोने का हाइएस्ट रेट 6710 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट का हाइएस्ट रेट 7320 रुपए प्रति ग्राम रहा. अगस्त में सोने का भाव अब तक 3.8% उछल चुका है. इससे पहले जुलाई में भी करीब 3.5% गिरे थे.
प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने का रेट
बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,695 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,304 प्रति ग्राम है.
इंदौर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,700 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,309 प्रति ग्राम है.
चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,695 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,304 प्रति ग्राम है.
मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,695 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,304 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में सुस्त पड़े गोल्ड-सिल्वर
भारतीय वायदा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में आज सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है. MCX पर गोल्ड का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 25 रुपए की मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. इसका भाव 71800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जिसका ऑल टाइम हाई 75128 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जबकि सिल्वर 155 रुपए की कमजोरी के साथ 85000 रुपए प्रति किलोग्राम पर भाव पर आ गई है, जिसका रिकॉर्ड लेवल 98220 रुपए प्रति किलोग्राम है.

विदेशी बाजारों में रफ्तार पड़ी धीमी
मिडिल ईस्ट में तनाव और अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद से सोने और चांदी की कीमतों में एक्शन देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2550 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमत भी 30 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे कायम है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications