Gold Price on Diwali: देशभर में दिवाली की धूम है. इस दिन वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. कीमतों में करेक्शन की वजह से दोनों अब कल के भाव से सस्ता मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का भाव लाल निशान में कारोबार कर रहा है. बताते चलें कि पिछले दिवाली से अब तक सोने का भाव करीब 34 फीसदी तक बढ़ चुका है.
दिवाली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी
एमसीएक्स पर सोने का भाव गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर सोने का रेट करीब 100 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. इस लिहाज से वायदा बाजार में सोने का दिसंबर वायदा 79630 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास ट्रेड कर रहा है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 79775 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी की कीमतों में गुरुवार को 755 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, जोकि 96985 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.
सालभर में सोना और चांदी 40% तक हुआ महंगा
पिछले साल की दिवाली पर सोने का भाव 59752 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जोकि इस बार 79736 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा. इसमें करीब 34 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. इसी तरह चांदी की कीमत भी करीब 40 फीसदी बढ़कर 30 अक्टूबर को 97740 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. जबकि पिछले साल दिवाली पर 70032 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी.

सोने ने किया आउटपरफॉर्म
सोने की धुआंधार तेजी के चलते इसने सभी असेट क्लासेस को आउटपरफॉर्म किया है. पिछले 5 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने का कंपाउंडिंग एनुअल ग्रोथ रेट यानी CAGR 15 फीसदी के पास रहा. बता दें कि सोने का भाव पिछले दिवाली से अब तक करीब 30 फीसदी उछल चुका है. यह 2020 के बाद अब तक का सबसे बढ़िया तेजी है.
विदेशी बाजारों में सोने का भाव
ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव में गिरावट दर्ज की जा रही. यह 2800 डॉलर प्रति ऑन्स के स्तर पर फिसल गया है. चांदी की कीमत भी करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 34 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गया है. दरअसल, आगे आने वाले अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के चलते सोने में हलचल है. निवेशकों की नजर आर्थिक आंकड़ों पर है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर फैसला लेगा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications