Gold Price Outlook: कमोडिटी मार्केट में इन दिनों तगड़ा एक्शन है. पहले बजट और फिर सेंट्रल बैंकों की पॉलिसी मीटिंग का असर देखने को मिल रहा. घरेलू बाजार हो या फिर ग्लोबल मार्केट, दोनों ही मार्केट में सोने में तेज एक्शन है. भारतीय वायदा बाजारों में एक बार फिर सोने का रेट 70000 रुपए के पार निकल गया है. चांदी में भी तेजी दर्ज की जा रही है. आगे के लिए क्या ट्रिगर्स हैं? एक्सपर्ट सोने के लिए क्या टारगेट दे रहे हैं...चलिए जानते हैं...
सोने के लिए एक्सपर्ट का नजरिया
ब्रोकरेज फर्म Sharekhan के फंडामेंटल करेंसीज और कमोडिटीज के एसोसिएट VP प्रवीण सिंह ने सोने और चांदी के लिए सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल बताए हैं. उन्होंने कहा कि MCX पर सोने के अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए 69400 रुपए, 68900 रुपए और 67700 रुपए का सपोर्ट लेवल है. जबकि रेजिस्टेंस लेवल 70600 रुपए, 71287 रुपए और 71700 रुपए है.
इन ट्रिगर्स पर रहेगी नजर
बुलियन मार्केट के लिए फिलहाल सेंट्रल बैंकों के फैसलों पर नजर है. खासकर अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व बैंक की सितंबर पॉलिसी पर नजर है, जिसमें ब्याज दरें घटने के संकेत हैं. हालांकि, ट्रेडर्स बड़ी कटौती की उम्मीद कर रहे. साथ ही अगले साल भी दरों में कटौती का अनुमान है. जबकि स्विस नेशनल बैंक, बैंक ऑफ कनाडा, यूरोपियन सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरें घटाना भी शुरू कर दिया है.

ब्याज दरें घटने के अलावा बुलियन मार्केट के लिए अहम ट्रिगर मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ें भी अहम हैं. चीन और अमेरिकी इकोनॉमी में कमजोरी से कमोडिटीज की चाल पर असर पड़ रहा. यही वजह है कि अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों से पहले ग्लोबल मार्केट में सोने में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा. प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट से पहले निवेशक सोने में गिरावट पर खरीदारी कर सकते हैं.
सोने और चांदी में तेजी
घरेलू और विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. MCX पर सोने का भाव 446 रुपए की मजबूती के साथ 70100 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. चांदी भी 1383 रुपए की मजबूती के साथ 83977 पर कारोबार कर रहा है. कॉमैक्स पर सोना सवा फीसदी की मजबूती के साथ 2500 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. चांदी भी करीब 2 फीसदी की मजबूती के साथ 29 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications