Gold Price Outlook: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने बंपर वापसी की है. उन्होंने 270 सीटों के बहुमत को पार कर लिया है. ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. चुनावी में ट्रंप की जीत से दुनियाभर के बाजारों पर असर दिख रहा है. इक्विटी मार्केट में धुआंधार तेजी दर्ज की गई. लेकिन बुलियन मार्केट पर दबाव बढ़ा है. क्योंकि अमेरिकी करेंसी यानी डॉलर मजबूत हुआ है. ऐसे में आगे सोने का भाव कैसा रहेगा और बुलियन मार्केट के लिए किन ट्रिगर्स पर नजर रहेगी, चलिए जानते हैं...
ट्रंप की जीत से सोना हुआ सस्ता!
इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट में चुनावी नतीजों का भरपूर असर दिखा. सोने और चांदी की कीमतों में ऊपरी स्तरों से दबाव दिखा. कॉमैक्स पर सोने का भाव फिसलकर 2710 डॉलर प्रति ऑन्स तक फिसला. चांदी की कीमत भी 33 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गया. दरअसल, डॉलर की मजबूती का असर बुलियन मार्केट पर दिखा. नतीजों में स्पष्ट बहुमत से डॉलर में मजबूती दिखी. डॉलर इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी की मजबूती के साथ 104.80 के पार निकल गया है.
कमोडिटी एक्सपर्ट का क्या है अनुमान
अमेरिकी इलेक्शंस रिजल्ट्स के साथ सोने के भाव में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा है. कामा ज्वैलरी के मैनेजिंग डायरेक्टर कॉलिन शाह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से अमेरिकी डॉलर में जोरदार तेजी दिखी. यह सोने की कीमतों पर निगेटिव असर डाल रही. यही वजह है कि कारोबारी सेशन में सोने का भाव 2710 डॉलर प्रति ऑन्स तक फिसल गया.
उन्होंने कहा कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. अमेरिकी सेंट्रल बैंक यानी फेडरल रिजर्व की गुरुवार को पॉलिसी मीटिंग खत्म होगी, जिसमें ब्याज दरों पर फैसला आएगा. इस इवेंट के फैसलों से आगे सोने की कीमतें की दिशा तय होगी.

मिलवुड केन इंटरनेशनल के फाउंडर एंड सीईओ निश भट्ट ने कहा कि आज के कारोबार में सोने का भाव गिर गया. लेकिन लंबी अवधि के लिए सोने का ट्रेंड तेजी वाली ही रहने वाला है. क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से बड़ा वित्तीय घाटा और अप्रत्याशित विदेशी नीतियां सोने को सपोर्ट कर सकती हैं.
सोने की कीमतों में 2024 में तूफानी तेजी
मौजूदा साल यानी 2024 में सोने में धुआंधार तेजी दर्ज की गई. इसने सभी असेट क्लासेस को आउटपरफॉर्म किया है. पिछले 5 साल की चाल पर नजर डालें तो सोने का कंपाउंडिंग एनुअल ग्रोथ रेट यानी CAGR 15 फीसदी के पास रहा. बता दें कि सोने का भाव पिछले एक साल में सोने का रिटर्न 30 फीसदी से ज्यादा का है. इस दौरान वायदा बाजार में सोने का भाव 79775 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications