Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 10 जून सपाट है. बिना किसी बदलाव के कल के भाव पर सोना बिक रहा है. लेकिन वायदा बाजारों में सोने में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है. यहां 2 दिनों की गिरावट में सोने का भाव 2200 रुपए से ज्यादा गिर गया है. इसके चलते सोने का 10 ग्राम का रेट 71000 रुपए के नीचे फिसल गया. MCX पर आज 10 जून को सोने का भाव इंट्राडे में 70700 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है. कमोडिटी एक्सपर्ट ने कहा कि आगे भी सोने में कमजोरी देखने को मिल सकती है.
क्या आगे बढ़ेगा सोने का भाव
HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि आगे सोने के रेट्स और गिर सकते हैं. क्योंकि चीन के सेंट्रल बैंक ने सोना खरीदना कम किया है. डॉलर इंडेक्स में भी मजबूती देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि शॉर्ट टर्म के लिए सोने में गिरावट आएगी. ऐसे में10 ग्राम का रेट 70000 रुपए से 69500 रुपए तक फिसल सकता है. आगे निवेशकों की नजर अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग पर होगी.
बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में सोना पड़ा ठंडा
दक्षिण भारत के प्रमुख शहर और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव आज 65700 रुपए प्रति 10 ग्राम है. इसी तरह 100 ग्राम के भाव भी 657000 रुपए पर है. यहां 24 कैरेट सोने का भाव 71670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. इसी तरह 100 ग्राम का भाव भी 716700 रुपए पर है. आज 9 जून को 18 कैरेट सोने के भाव भी 53760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. इसी तरह 100 ग्राम का रेट भी 537600 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर है. बता दें कि सर्राफा बाजार के भाव आज रविवार को बदलाव नहीं हुए हैं.

देश के अन्य शहरों सोने का भाव
भोपाल - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6575 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7172 प्रति ग्राम है.
चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6650 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7255 प्रति ग्राम है.
नई दिल्ली - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6585 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7182 प्रति ग्राम है.
हैदराबाद - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6570 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7167 प्रति ग्राम है.
केरल - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6570 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7167 प्रति ग्राम है.
कोलकाता - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6570 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7167 प्रति ग्राम है.
लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6585 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7182 प्रति ग्राम है.
मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6570 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7167 प्रति ग्राम है.
2024 में सोने में तूफानी तेजी
सोने की शुरुआत 2024 में स्थिर रही. लेकिन बुलिश मोमेंटम से जोरदार बढ़े. नतीजतन, साल में अब तक सोने का भाव 14% तक उछल चुका है. जबकि चांदी ने तो इस दौरान 27% की तूफानी तेजी दर्ज की गई. इस साल चांदी ने अब तक सोने को आउटपरफॉर्म किया है. जनवरी में सोना 2% और चांदी 4% टूटे थे. फिर फरवरी में सोने में करीब एक फीसदी की मजबूती दर्ज की गई. मार्च में सोने का भाव 9% चढ़ा, जबकि चांदी में 6% ग्रोथ दर्ज की गई.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications