Gold Price Today: नए साल के शुरुआत के साथ ही बुलियन मार्केट में जोरदर एक्शन दिख रहा. सोने और चांदी के भाव कभी ऊपर तो कभी नीचे जा रहे. आज 17 जनवरी को भी कीमतों में नरमी देखने को मिल रही. वायदा बाजार में भाव शुक्रवार को गिरे जरूर हैं, लेकिन आगे दोनों की कीमतों में तेजी का ही अनुमान है. 2025 के अंत तक बुलियन मार्केट में नया रिकॉर्ड बनेगा. फिलहाल तो मार्केट की निगाहें डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण और 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट पर है. इसके अलावा जियो-पॉलिटिकल इवेंट्स भी दिशा तय कर रही. डॉलर की चाल से बुलियन मार्केट का डायरेक्शन बदल रहा.
आज सोने और चांदी का भाव
भारतीय वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज सुबह कमजोरी दर्ज की जा रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर दोनों लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. सोने का भाव एमसीएक्स पर करीब 70 रुपए की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 79160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट भी करीब 280 रुपए की कमजोरी की वजह से फिसल गया है. 1 किलोग्राम चांदी 92525 रुपए पर फिसल गई है.

आगे किस दिशा में जाएगा सोना-चांदी?
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटीज एंड करेंसीज हेड अनुज गुप्ता ने बुलियन मार्केट पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है. उन्होंने अमेरिका में टैरिफ बढ़ने की संभावना, डॉलर की मजबूत स्थिति, जियो-पॉलिटिकल टेंशन सेत अन्य फैक्टर्स बाजार पर हावी रहेंगे. हालांकि, दोनों की कीमतों में तेजी बरकरार रहेगी. इस साल यानी 2025 के अंत तक सोना बुल केस में 80000 रुपए से 82000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक लेवल तक पहुंच सकता है. साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेजी बरकरार रहेगी. यह दिसंबर तक 103000 रुपए प्रति किलोग्राम तक उछलेगी.
विदेशी बाजारों में सोने का रेट
ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती के बाद ऊपरी स्तरों से करेक्शन देखने को मिल रहा. कॉमैक्स पर भाव 1 महीने के हाई से फिसल गए हैं. सोना हल्की गिरावट के बाद 2746 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. चांदी की कीमत भी करीब आधे फीसदी की कमजोरी के साथ 31.60 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा.
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications