Gold Price Today: फेस्टिव सीजन में बुलियन मार्केट में तेज हलचल है. सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. खरीदारों के लिए धनतेरस से पहले राहत की खबर है. क्योंकि धनतेरस के पहले सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही. घरेलू वायदा बाजार और विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही. डॉलर की मजबूती का असर देखने को मिल रहा है.
सस्ता हो गया सोने का भाव
वायदा बाजार में सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही. 10 ग्राम सोने का भाव करीब 300 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा. यह 78259 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है. जबकि ऑलटाइम हाई 78919 रुपए का लेवल है. चांदी की कीमत भी करीब 800 रुपए गिर गई है. यह 96361 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही, जिसने हाल ही में 100289 रुपए प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई टच किया.

आज क्यों सस्ता हुआ सोना?
सोने की कीमतों में आज तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. अमेरिकी डॉलर में मजबूती की वजह से बुलियन मार्केट में नरमी है. यह अप्रैल 2022 के हाइएस्ट लेवल पर ट्रेड कर रहा. यही वजह है कि स्पॉट गोल्ड करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ 2733 डॉलर प्रति ऑन्स पर फिसल गया है. गोल्ड फ्यूचर्स करीब एक चौथाई फीसदी की गिरावट के साथ 2745 डॉलर प्रति ऑन्स पर फिसल गया है.
कहां तक जाएगा सोने और चांदी का रेट?
कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट अजय केडिया ने कहा कि सोने की कीमतों पर बुलिश राय दी. उन्होंने कहा कि सोने के लिए रेजिस्टेंस 78795-79060-79540 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जबकि सपोर्ट लेवल 78050-77570-77305 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी के लिए रेजिस्टेंस 98260-99390-100710 रुपए प्रति किलोग्राम है. जबकि 95810-94490-93360 रुपए प्रति किलोग्राम सपोर्ट लेवल है.
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications