Aaj Sone ka Rate: बुलियन मार्केट में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का भाव पहली बार 84000 रुपए के पार निकल गया है. घरेलू बाजारों में ही नहीं विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि, चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है.
घरेलू बाजारों में सोने ने तोड़े रिकॉर्ड
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पहली बार भाव 84 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है. अप्रैल वायदा करीब 274 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा, जोकि 84070 रुपए के पार निकल गया. शुरुआती कारोबार में भाव 84154 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, जोकि ऑल टाइम हाई स्तर भी है.
सोने के उलट चांदी में आज कमजोरी देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर 1 किलोग्राम चांदी की कीमतों में गिरावट है. यह करीब 130 रुपए फिसल गई है. मार्च वायदा 95600 रुपए के नीचे फिसल गई है. बता दें कि चांदी का ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.

ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव
घरेलू बाजारों में ही नहीं विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव मंगलवार को ही रिकॉर्ड हाई को टच किया है. पहली बार कॉमैक्स पर सोने का रेट 2845 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया.
दरअसल, सेफ-हेवेन इनवेस्टमेंट के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है. क्योंकि चीन ने भी अमेरिकी टैरिफ का पलटवार करते हुए 15 फीसदी का टैरिफ लगाया है. इसके चलते विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, लगातार तेजी दिखा रहा डॉलर भी ऊपरी स्तरों से फिसला है, जिससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications