नई दिल्ली, नवंबर 5। अगर आपने इस दिवाली पर गोल्ड खरीदा है, तो आपको अगली दिवाली तक तगड़ा मुनाफा हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि महामारी का प्रकोप थम रहा है और सामान्य जीवन फिर से चल पड़ा है। ऐसे में गोल्ड की मांग तेजी से बढ़ रही है। देश में जुलाई से सितंबर 2021 की तिमाही में सोने का करीब 740 टन का आयात हुआ है। माना जा रहा है कि अब देश में सोने की मांग बनी रहेगी। ऐसे में गोल्ड का रेट तेजी से बढ़ सकता है।
पहले जानते हैं कि 2021 की दिवाली पर गोल्ड और चांदी का रेट क्या रहा
999 कैरेट गोल्ड का रेट 47538 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं 995 कैरेट गोल्ड का रेट 47348 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। इसके अलावा 916 कैरेट गोल्ड का रेट 43545 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं 750 कैरेट गोल्ड का रेट 35654 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। अंत में 585 कैरेट गोल्ड का रेट 27810 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। इसके अलावा 999 टंच चांदी का रेट 63175 रुपये प्रति किलो रहा है।
जानिए अगली दिवाली तक कितना हो सकता है गोल्ड का रेट
जानकारों ने उम्मीद जताई है कि आगामी 12 महीनों यानी एक साल में गोल्ड का रेट 52,000 रुपये प्रति दस ग्राम से लेकर 53,000 रुपये प्रति ग्राम तक जा सकता है। हालांकि, सोने की कीमतों में 2019 के दौरान 52 फीसदी और 2020 में 25 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई थी। एक रिसर्च फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी एक रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि अगली दिवाली तक सोने की कीमते चढ़ सकती हैं।
एक और जानकार की राय
एक और जानकार हैं आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट ( रिसर्च) अनुज गुप्ता। इनका मानना है कि सोने में निवेश का यह अच्छा समय है। इनके अनुसार सोना अभी भी काफी सस्ता है, लेकिन जिस तरह हालात हो रहे हैं, उससे आने वाले समय में गोल्ड का रेट तेजी से बढ़ सकता है। इनके अनुसार सोना आगामी समय में 55000 रुपये प्रति दस ग्राम के पार भी जा सकता है।
जानिए ऑल टाइम से कितना सस्ता है अभी सोना
सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 8,688 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।


Click it and Unblock the Notifications