Gold Rate Today: लगातार टूट रहे सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रहा है. वायदा बाजार में दोनों की कीमतों में सोमवार को जोरदार मजबूती दर्ज की जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर दोनों बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे. घरेलू वायदा बाजारों के साथ विदेशी बाजारों में भी दोनों बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. इससे पहले 3 साल की सबसे बड़ी वीकली गिरावट दर्ज की गई थी. बीते हफ्ते सोने का रेट बीते हफ्ते एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में 3 से 4 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई.
एमसीएक्स पर महंगा हुआ सोना-चांदी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने की कीमत करीब 650 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. सोने का दिसंबर वायदा सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर 74620 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया, जोकि शुरुआती कारोबार में 74678 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा. इसका रिकॉर्ड स्तर 79775 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
चांदी की कीमतों में भी आज 18 नवंबर को बढ़त दर्ज की जा रही है. एमसीएक्स पर कीमतों में करीब 820 रुपए की उछाल है. दिसंबर वायदा 89250 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गया है. इसका ऑल टाइम हाई 100289 रुपए प्रति किलोग्राम है.

आगे के लिए सोने पर क्या है नजरिया?
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि वायदा बाजार में सोने के लिए अहम रेजिस्टेंस 74190-74435-74585 रुपए प्रति 10 ग्राम बताया है. इसके अलावा 73795-73645-73400 रुपए प्रति 10 ग्राम को सपोर्ट लेवल्स बताया है. चांदी के लिए रेजिस्टेंस लेवल्स 89290-90155-90645 रुपए प्रति किलोग्राम बताया है. साथ ही 87935-87445-86580 रुपए प्रति किलोग्राम सपोर्ट लेवल है.
बीते हफ्ते सोने और चांदी
ग्लोबल ट्रिगर्स के चलते सोने और चांदी के भाव में बीते हफ्ते तेज करेक्शन देखने को मिला. सोने का वायदा भाव पिछले हफ्ते 4.3% फिसलकर 73,946 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया था. जबकिचांदी का वायदा भाव 3.16% फिसलकर 88,421 रुपए पर आ गया था. अमेरिकी महंगाई के आंकरड़े और अच्छे लेबर मार्केट आंकड़ों का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला. इसके अलावा मजबूत डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड की वजह से चांदी पर भी दबाव देखने को मिला.
More From GoodReturns

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications