सोने और चांदी के भाव लगभग हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे. कीमतों में तेज उछाल से ये दोनों आम खरीदारों के बजट से बाहर हो रहे हैं. 10 ग्राम सोने का भाव 74000 रुपए और 1 किलोग्राम चांदी का रेट 96000 रुपए के पार निकल गया है. सोने और चांदी में रिकॉर्ड तोड़ की वजह खास जियो-पॉलिटिकल टेंशन ही है. इसके अलावा दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों की जमकर सोने में खरीदारी है. इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते चांदी भी सोने की तरह चमक रही है.
तेजी से बढ़ रहे सोने और चांदी के भाव
सोने के भाव में पिछले हफ्ते करेक्शन देखने को मिला. लेकिन इस हफ्ते से एक बार फिर सोने और चांदी में निचले स्तरों से रिकवरी दर्ज की जा रही. क्योंकि निवेशकों की नजर इस हफ्ते आने वाली अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर है. वहीं, चांदी की कीमत भी कल ही 4% बढ़ गई है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च सीनियर VP नवनीत दमानी ने कहा कि चांदी में मजबूती की वजह चीन का ऐलान है, जिसमें प्रॉपर्टी सेक्टर को सपोर्ट के लिए किया गया है. इसके अलावा इंडस्ट्रियल मेटल में तेजी और जियो-पॉलिटिकल टेंशन भी बड़े ट्रिगर्स हैं.

बुलियन मार्केट को कहां से मिल रहा जोश
शंघाई ने प्रॉपर्टी सेक्टर को बूस्टर डोज देते हुए बड़े ऐलान किए, जिसमें डाउन पेमेंट में कटौती, कम से कम होमलोन रेट और अन्य फैक्टर्स हैं. जियो-पॉलिटिकल टेंशन की बात करें तो इजरायल और मिस्र के बीच तनाव बढ़ने की खबरें हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ कोरिया ने जापान पर मिसाइल दाग दिया है. इसके अलावा ताइवान की सीमा पर चीन ट्रेनिंग एक्सरसाइज कर रहा है. बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से सोने में आग लगी हुई है. क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर रहे.
आगे किन सेक्टर्स पर रहेगी नजर
नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी और यूरोपियन मार्केट बंद होने के बावजूद बुलियन मार्केट में तेज हलचल रही. ECB के चीफ इकोनॉमिस्ट ने कहा कि जून और जुलाई पॉलिसी में मार्केट पार्टिसिपेंट्स को बॉरोइंग कॉस्ट कम करने से इनकार नहीं करना चाहिए.
बीते हफ्ते एक सर्वे से पता चला कि अमेरिकी कंज्युमर्स को उम्मीद है कि कीमतें इस महीने की शुरुआत के मुकाबले कम तेजी से बढ़ेंगी. इससे यह उम्मीद जगी है कि इस हफ्ते के अंत में आने वाली फेड की महंगाई मापदंज में और संकेत दिखाई देंगे. हालांकि, मार्केट पार्टिसिपेंट्स की नजर फेड अधिकारियों की कमेंट्री और अमेरिकी कंज्युमर कॉन्फिडेंस आंकड़ों पर रहेगी.
सोने के लिए जरूरी लेवल्स
कमोडिटी एक्सपर्ट ने कहा कि अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों पर निवेशकों की नजर रहेगी. ऐसे में इंटरनेशनल मार्केट में COMEX पर सोने की रेंज 2323 से 2365 डॉलर प्रति ऑन्स की हो सकता है. भारतीय बाजारों की बात करें तो सोने का भाव 71,450-72,300 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में हो सकती हैं.


Click it and Unblock the Notifications