Gold Price Today: फेस्टिव सीजन में सोने की लगातार बढ़ रही कीमतों में खरीदारों की टेंशन बढ़ा दी है. सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 21 अक्टूबर को लगातार 5वें दिन बढ़ा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव और ग्लोबल रिस्क के चलते सोने का भाव तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को भाव महीने में सबसे ज्यादा है. 22 और 24 कैरेट सोने का रेट अक्टूबर में अब तक साढ़े 3 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है.
नए शिखर पर सोना-चांदी
नई दिल्ली के सर्राफा मार्केट में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 7,315 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7979 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है. वायदा बाजार में भी सोने ने ऑल टाइम हाई टच कर लिया है. MCX पर सोने का भाव रिकॉर्ड 78260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा. इसी तरह विदेशी बाजारों में भी सोना बीते हफ्ते ढाई फीसदी तक उछल चुका है. पहली बार भाव 2740 डॉलर प्रति ऑन्स के ऊपर निकल गया है.
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का रेट (Gold Rate in New Delhi)
देश की राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव नए शिखर पर कारोबार कर रहे. बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत सोमवार को 10 ग्राम का भाव 220 रुपए चढ़कर 73150 रुपए पर पहुंच गया है. 100 ग्राम सोने का रेट भी 2200 रुपए तेजी के साथ 731500 रुपए पर बिक रहा है.

राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव भी 220 रुपए की मजबूती के साथ 79790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 2200 रुपए की उछाल के साथ 797900 रुपए पर बिक रहा है. 18 कैरेट सोना भी 180 रुपए की तेजी के साथ 59850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. 100 ग्राम का भाव भी 598500 रुपए पर पहुंच गया है.
सर्राफा बाजार में सोने का भाव
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,300 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,964 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,300 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,964 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,300 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,964 प्रति ग्राम है.
- इंदौर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,305 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,969 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,315 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,979 प्रति ग्राम है.
चांदी के भाव ने तोड़े रिकॉर्ड
घरेलू वायदा बाजार में भी सोने के साथ चांदी की कीमतों में तेजी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रही है. एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर वायदा करीब 2400 रुपए उछल गई है. वहीं, मार्च कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1 लाख रुपए के पार निकल गया है. इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते चांदी की कीमतों में जोश देखने को मिल रहा है. अमेरिकी मार्केट में भी चांदी 34 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गई है.
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications