Gold Silver Price Today: बुलियन मार्केट में मंदी की आशंका और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. सर्राफा बाजारों में सोने का भाव आज 6 अगस्त को गिर गया है. बेंगलुरू मार्केट में सोना सस्ता बिक रहा है. बेंगलुरु आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6,390 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 6,971 रुपए प्रति ग्राम है. वायदा बाजारों में भी भाव गिर गए हैं. ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है.
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना
बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में सोने का भाव गिर गया है. 22 कैरेट सोने का दाम 800 रुपए गिरकर 63900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. 24 कैरेट सोने का भाव पर भी 870 रुपए गिर गया है. फिलहाल 10 ग्राम का भाव 69710 रुपए पर बिक रहा है. वहीं, 18 कैरेट सोना 660 रुपए सस्ता हो गया है. 10 ग्राम का रेट 52280 रुपए पर बिक रहा है.
सोने की तरह आज चांदी की कीमत भी गिर गई है. बेंगलुरु में चांदी की कीमत आज 83.50 प्रति ग्राम और 83,500 प्रति किलोग्राम है. इसका एक किलोग्राम का रेट 1500 रुपए गिरा है. फिलहाल भाव 83500 रुपए प्रति किलोग्राम पर है.

वायदा बाजारों में सोना और चांदी
वायदा बाजार यानी MCX पर सोने का रेट 300 रुपए गिरकर 69000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. जबकि सोने का ऑलटाइम हाई 75128 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत भी 810 रुपए गिरकर 78784 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. साल के शुरुआत में चांदी का भाव 98220 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी.
ग्लोबल मार्केट में भी सस्ता हुआ गोल्ड
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है. कल की 1 फीसदी की गिरावट के बाद आज भी कॉमैक्स पर सोना लाल निशान में ट्रेड कर रहा है, जोकि 2438 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा. चांदी की कीमत भी करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 27 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गई है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications