नई दिल्ली, मार्च 16। हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, जो एचडीआईएल के नाम से कारोबार कर रही है, मुंबई में स्थित एक भारतीय रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी है। एचडीआईएल का बिजनेस रियल एस्टेट डेवलपमेंट पर केंद्रित है, जिसमें आवासीय परियोजनाओं का निर्माण और डेवलपमेंट, कमर्शियल और रिटेल प्रोजेक्ट्स, स्लम पुनर्वास और विकास, जिसमें झुग्गी की भूमि को साफ करना और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों का पुनर्वास, और भूमि विकास शामिल है। इनमें जमीन पर इंफ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट शामिल है। कंपनी का शेयर बीते करीब 1 महीने से शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इसने निवेशकों को 1 महीने में एफडी से 5 गुना मुनाफा कराया है।
कितना दिया रिटर्न
इस समय आपको एफडी पर 7 फीसदी के करीब सालाना ब्याज मिलेगा। वो भी तब जब आप लंबी अवधि की एफडी कराएं। मगर एचडीआईएल के शेयर ने एक महीने में 35 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी एफडी से करीब 5 गुना मुनाफा और वो भी केवल एक महीने में। एक महीने में कंपनी का शेयर 5 रु से 6.75 रु पर पहुंच गया है। इसकी मार्केट कैपिटल 323.19 करोड़ रु है।
आज कैसा है प्रदर्शन
आज एचडीआईएल का शेयर 4.65 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। यह कल के 6.45 रु के बंद स्तर के मुकाबले 6.75 रु पर खुला है और इसी स्तर पर बरकरार है। 4.65 फीसदी तेजी के साथ यह ऊपरी सर्किट पर पहुंच गया है। बीते 5 दिनों में इस शेयर में लगातार ऊपरी सर्किट लगा है। 5 दिन में यह 19.47 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं इसका 6 महीनों का रिटर्न 43.62 फीसदी रहा है।
आगे भी कमाई का मौका
मुनाफासूत्र वेबसाइट के अनुसार आगे एचडीआईएल का शेयर मिड टर्म यानी मध्य अवधि में 7.41 रु और लंबी अवधि में 15.34 रु तक जा सकता है। यानी मौजूदा स्तर से करीब ढाई गुना तक बढ़ सकता है। इसलिए अभी निवेश करने पर आपका पैसा ढाई गुना हो सकता है। बता दें कि इसका 52 हफ्तों का शिखर 7.10 रु और निचला स्तर 4.05 रु रहा है।
एक और है शेयर
एक और शेयर है जो तगड़ी कमाई करा रहा है। ये है बालकृष्ण इंडस्ट्रीज। इस कंपनी का शेयर इस समय 2,048 रु के आस-पास है। आज बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का शेयर 2 फीसदी से अधिक की तेजी दिखा रहा है। यह कल के 2005.20 रु के बंद स्तर के मुकाबले 2,022.10 रु पर खुला है। बीते 5 दिनों में ये शेयर 4.05 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं इसका 1 महीने का रिटर्न 2.25 फीसदी रहा है।
5 साल का रिटर्न
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का 5 साल का रिटर्न करीब 190 फीसदी रहा है। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीकेटी) मुंबई, भारत में स्थित एक भारतीय बहुराष्ट्रीय टायर निर्माण कंपनी है। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज औरंगाबाद, भिवाड़ी, चोपांकी, डोंबिवली और भुज में स्थित पांच कारखानों में खनन, अर्थमूविंग, कृषि और बागवानी जैसे विशेषज्ञ क्षेत्रों में उपयोग किए जाने वाले ऑफ-हाइवे टायर बनाती है। 2013 में, यह दुनिया के टायर निर्माताओं में 41 वें स्थान पर थी। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज ने 1987 में औरंगाबाद में अपनी पहली ऑफ-हाईवे टायर निर्माण सुविधा के उद्घाटन के साथ ऑपरेशन शुरू किया। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 39,547.86 करोड़ रु है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications