Govt Scheme; Post Office Scheme: यदि आप सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न वाली स्कीम की तलाश में हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं सबसे अच्छी हैं। सरकार की गारंटी, निश्चित रिटर्न और जीरों जोखिम इनकी मुख्य विशेषताएं हैं। इस साल में यदि आप ऐसे विकल्प में निवेश करने की योजना बना रहे हैं जो आपके पैसे को सुरक्षित रखें और अच्छा ब्याज भी दें, तो ये योजनाएं PPF और कई बैंक FD से भी बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं।

पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं विशेष रूप से उन लोगों के लिए हैं जो जोखिम नहीं लेना चाहते। इन योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज सरकार तय करती है, जो निवेश की अवधि तक स्थिर रहता है। यही कारण है कि बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव का इन पर कोई असर नहीं पड़ता। आइए, पोस्ट ऑफिस की कुछ सबसे शानदार योजनाओं पर एक नज़र डालते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
अगर आपके घर में बेटी है, तो सुकन्या समृद्धि योजना एक बेहतरीन बचत विकल्प है। इसमें फिलहाल 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। यह लंबी अवधि की स्कीम बेटियों की पढ़ाई व शादी जैसे बड़े खर्चों में मदद करती है। इसमें मिलने वाली टैक्स छूट का फायदा भी इसे और आकर्षक बनाता है।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)
60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम काफी लोकप्रिय है। इसमें भी 8.2 प्रतिशत का मजबूत ब्याज मिलता है। यह योजना उन लोगों के लिए सही है जो रिटायरमेंट के बाद नियमित और सुरक्षित आय की तलाश में हैं।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
जो निवेशक 5 साल के लिए पैसा सुरक्षित जगह लगाना चाहते हैं, उनके लिए NSC एक अच्छा विकल्प है। इसमें 7.7 प्रतिशत ब्याज मिलता है और टैक्स बचत का फायदा भी जुड़ा होता है। छोटे निवेश से शुरुआत करने वालों के लिए यह स्कीम काफी आसान और भरोसेमंद है।
किसान विकास पत्र (KVP)
किसान विकास पत्र उन लोगों के बीच लोकप्रिय है जो तय समय में अपने पैसे को बढ़ते देखना चाहते हैं। इसमें फिलहाल 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जिससे निवेश की रकम एक तय अवधि में लगभग दोगुनी हो जाती है। इसमें किसी तरह का मार्केट रिस्क नहीं होता।
मंथली इनकम स्कीम (MIS)
अगर आप हर महीने एक निश्चित इनकम चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपके लिए सही है। इसमें 7.4 प्रतिशत ब्याज मिलता है। यह स्कीम खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रेगुलर खर्चों के लिए सुरक्षित इनकम चाहते हैं।
इन सभी पोस्ट ऑफिस योजनाओं में मिलने वाला ब्याज PPF से अधिक है और कई बैंक FD से भी बेहतर रिटर्न देता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी तरह का जोखिम नहीं होता। जहां म्यूचुअल फंड या SIP में रिटर्न बाजार पर निर्भर करता है, वहीं पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में रिटर्न पहले से तय होता है, जो वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications