GR Exclusive: जब भी बात बिजनेस शुरु करने की आती है तो अक्सर कई लोगों के मन में ये सवाल होता है कि पैसों को इंजाम कैसे होगा। ऐसे में लोग बिजनेस लोन का सहारा लेते हैं लेकिन कई एंटरप्रन्योर को बिजनेस लोन इसलिए नहीं मिल पाता है क्योंकि वह कई सारी जरूरी बातों को इग्नोर कर देते हैं। कई बार स्टार्टअप या एमएसएमई बिजनेस लोन की एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है, इसके कई कारण हो सकते है।
बिजनेस लोन के लिए अप्लाई करने से पहले आपको कुछ जरूरी प्वाइंट्स पता होने चाहिए। इसे समझने के लिए Goodreturns Hindi ने Rupyaa Paisa के डॉयरेक्टर श्री मुकेश पांडे से बात की।

लोन का इस्तेमाल किस लिए करने वाले हैं?
जब भी आप बिजनेस लोन के लिए अप्लाई करें तो इसकी आपको क्या आवश्यकता है इस बारे में स्पष्ट रहें। फंड का इस्तेमाल, मशीनरी खरीदने, वर्किंग कैपिटल को पूरा करने के लिए या फिर किसी अन्य उद्देश्य के लिए कर रहे है, तो लोन लेंडर को बताएं। इससे आपकी विश्वसनीयता बढ़ जाती है और आपका बिजनेस लोन जल्द अप्रूव हो सकता है।
फाइनेंशियल हेल्थ का रखें ध्यान
आपकी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी का आकलन करने के लिए लेंडर आपके स्टार्टअप में प्रॉफिट और लॉस, बैलेंस शीट, कैश फ्लो रिकॉर्ड को चेक कर सकता है। रिकॉर्ड को अप टू डेट रखें और सुनिश्चित करें कि आपके बिजनेस में लगातार रिवेन्यू जेनरेट हो रहा हो, प्रॉफिट और डेब्ट टू इक्विटी रेश्यो सही हो। सही फाइनेंस से बिजनेस लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
क्रेडिट स्कोर
एक अच्छा क्रेडिट स्कोर आपको लोन आसानी से दिलाने में मदद करता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ज्यादा है तो लोन मिलने की संभावना और अधिक हो जाती है। अपने क्रेडिट कार्ड पर अधिक बकाया न रखें। कभी-कभी अपने कार्ड को पूरी तरह से चुकता करके उसे ठीक से इस्तेमाल करना आपके स्कोर को बेहतर बनाता है। अपने क्रेडिट स्कोर और रिपोर्ट को नियमित रूप से चेक करें। समय पर ईएमआई का भुगतान भी करें।
सही लोन ऑप्शन को चुनें
लोन ऑप्शन को अपने बिजनेस के आवश्यकताओं के अनुसार ही सेलेक्ट करें। जैसे टर्म लोन को आप तब चुन सकते हैं जब एसेट के विस्तार और अधिग्रहण करना हो। इसके अलावा वर्किंग कैपिटल लोन का इस्तेमाल कैश फ्लो में उतार-चढ़ाव को मैनेज करने के लिए लिया जाता है। वहीं, CGTMSE लोन में MSME के लिए ₹10 करोड़ तक के अनसिक्योर्ड लोन मिलता है। लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी और इनवॉइस फाइनेंसिंग का भी ऑप्शन मिलता है।
बिजनेस प्लान बनाएं
एक सही बिजनेस प्लान होना भी बहुत जरूरी है। इसमें कंपनी की प्रोफाइल जैसे आपका बिजनेस मॉडल, फाइनेंशियल फोरकास्ट, आप बिजनेस लोन का कहां पर किस तरह से इस्तेमाल करने वाले है इसके बारे में भी जानकारी लिखें, रिपेमेंट तकनीक, आदि प्वाइंट्स को शामिल करें।
सभी डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें
सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखने से लोन प्रोसेस जल्दी पूरा होता है। KYC डॉक्यूमेंट्स जैसे पैन, आधार, कंपनी रजिस्ट्रेशन, पिछले 2-3 सालों का ITR, GST रिटर्न पेपर्स, कोलेटरेल डॉक्यूमेट्स, लोन टर्म डॉक्यूमेंट्स आपके पास होना चाहिए। इसके अलावा भी जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है तो इसके बारे में बैंक से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इंटरेस्ट रेट की तुलना करें
अलग-अलग लोन लेंडर के पास अलग-अलग ऑफर होते हैं। तुलना करें कि किसमें कम ब्याज दर ऑफर की जा रही है। इसके अलावा लोन की शर्तें, प्रोसेसिंग फीस, आदि की जानकारी भी प्राप्त करें। इसके अलावा ईएमआई अमाउंट और अवधि के साथ-साथ रिपेमेंट की जानकारी होना भी बहुत जरूरी है। इस बात का भी ध्यान रखें कि बहुत अधिक उधार लेने से आप अनावश्यक कर्ज में फंस सकते हैं और ज्यादा ब्याज लागत के कारण आपके वित्तीय स्थिति पर अधिक दबाव पड़ सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications