नई दिल्ली, अप्रैल 24। अभी कुछ दिन पहले ही एचडीएफसी बैंक ने एक बड़ी खुशखबरी दी थी। वह खुशखबरी थी कि यह अपने साथ एचडीएफसी का विलय कर रहा है। इस विलय के साथ ही यह देश का बहुत बड़ा बैंक बन जाएगा। इसके बाद अब एचडीएफसी बैंक ने दूसरी बड़ी खबर दी है। एचडीएफसी बैंक अपने शेयरधारकों को 1550 फीसदी का डिविडेंड देने जा रहा है। यह डिविडेंड उन लोगों को मिलेगा, जिनके पास एचडीएफसी बैंक के शेयर होंगे। ऐसे में जिन लोगों के पास अभी तक एचडीएफसी के शेयर नहीं है, उनके पास मौका है कि वह एचडीएफसी बैंक के शेयर तय तारीख से पहले खरीद लें, जिससे वह 1550 फीसदी का डिविडेंड लेने के हकदार हो जाएं। आइये इस बारे में लेते हैं पूरी जानकारी।
जानिए एचडीएफसी बैंक के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट
एचडीएफसी बैंक ने अपने शेयरधारकों को 1550 फीसदी का डिविडेंड देने का फैसला ले लिया है। कंपनी अपने हर एक शेयर पर 1550 फीसदी का डिविडेंड देगी। यानी जितने भी शेयर होंगे, डिविडेंड उसी हिसाब से होगा। एचडीएफसी बैंक ने इस डिविडेंड यानी लाभांश के लिए रेकॉर्ड डेट 13 मई, 2022 फिक्स की है। यानी जिन लोगों के डीमैट में एचडीएफसी बैंक के शेयर इस तारीख तक होंगे, उनको एचडीएफसी बैंक लाभांश देगा।
जानिए प्रति शेयर कितना मिलेगा डिविडेंड
कंपनियों की तरफ अपने शेयर धारकों को दिया जाने वाला लाभांश प्रति शेयर होता है। इस प्रकार से एचडीएफसी बैंक के प्रत्येक शेयर धारक को प्रति शेयर 1550 फीसदी का लाभांश दिया जाएगा। एचडीएफसी बैंक के शेयर की फेसवैल्यू इस वक्त 1 रुपये है। इस प्रकार से एचडीएफसी बैंक शेयर धारकों को प्रति शेयर 15.50 रुपये का लाभांश मिलेगा।
अच्छे आए हैं एचडीएफसी बैंक के वित्तीय परिणाम
एचडीएफसी बैंक ने मार्च तिमाही के लिए एकल आधार पर शुद्ध लाभ में 23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। यह लाभ बढ़कर 10,055.20 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इस महीने की शुरुआत में एचडीएफसी बैंक में उसकी मूल कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड के विलय की घोषणा की गई थी। यह विलय 2024 तक पूरा होने का अनुमान है।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications