HDFC Bank Imperia Customers Rule Change : यदि आप एचडीएफसी बैंक में आपका खाता है यानी आप बैंक के कस्टमर हैं तो आपके लिए यह बहुत जरूरी खबर है। दरअसल, 1 अक्टूबर से बैंक के नियमों में कुछ बदलाव होने वाला है। हालांकि यह नियम केवल प्रीमियम कस्टमर के लिए लागू होगा।

दरअसल, एचडीएफसी बैंक ने अपने इम्पेरिया प्रोग्राम के लिए पात्रता नियमों में संशोधन किया है। यह एक प्रीमियम बैंकिंग सेवा है जो चुनिंदा ग्राहकों को विशेष लाभ प्रदान करती है। बैंक ने आधिकारिक सूचना के माध्यम से ग्राहकों को सूचित किया है कि ये बदलाव, टोटल रिलेशनशिप वैल्यू (Total Relationship Value, TRV) की नई आवश्यकता पर केंद्रित हैं।
बैंक ने बताया है कि यह बदलाव 1 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होंगे। इस बदलाव का सबसे बड़ा हिस्सा है टोटल रिलेशनशिप वैल्यू यानी टीआरवी का नया नियम, जिसके तहत ग्राहक और उनके परिवार के खातों में कुल 1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की राशि होनी चाहिए।
किन कस्टमर्स पर पड़ेगा इसका असर?
बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने 30 जून, 2025 को या उससे पहले इम्पेरिया प्रोग्राम में नोमिनेशन कराया था, वे 1 अक्टूबर से नए मानदंडों पर आ जाएंगे।
हालांकि, जो ग्राहक 1 जुलाई के बाद इस प्रोग्राम में शामिल हुए हैं या जिनकी इम्पेरिया स्थिति उस तिथि के बाद अपग्रेड या डाउनग्रेड की गई है, उनके लिए संशोधित नियम पहले से ही लागू हैं।
प्रीमियम कस्टमर्स के लिए क्या होंगे बदलाव?
HDFC बैंक की प्रमुख प्रीमियम ऑफर्स में से एक, इम्पोरिया के लिए अब ग्राहकों को पात्र बने रहने के लिए समूह स्तर पर कम से कम 1 करोड़ रुपये का TRV बनाए रखना जरूरी होगा। यह नया विकल्प मौजूदा मानदंडों के अतिरिक्त पेश किया गया है।
इम्पीरिया प्रोग्राम में शामिल होने की क्या है शर्त?
अगर कोई ग्राहक Current Account में हर तिमाही 15 लाख रुपये का ऐवरेज बैलेंस रखता है, या बचत खाते में 10 लाख रुपये का ऐवरेज मंथली बैलेंस रखता है, या फिर बचत, चालू और फिक्स्ड डिपॉजिट खातों में मिलाकर 30 लाख रुपये का ऐवरेज मंथली बैलेंस रखता है, तो वह इम्पीरिया प्रोग्राम का हिस्सा बन सकता है।
इसके अलावा, अगर किसी का मासिक वेतन 3 लाख रुपये या उससे ज्यादा है और वह एचडीएफसी बैंक के कॉरपोरेट सैलरी खाते में आता है, तो वह भी इस प्रोग्राम में शामिल हो सकता है।
इम्पीरिया प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को मिलती है कई मुफ्त सर्विसेस
इम्पीरिया प्रोग्राम के ग्राहकों को कई फ्री सर्विसेस मिलती हैं, जो आम खाताधारकों को पैसे देकर लेनी पड़ती हैं। इनमें ब्रांचों के बीच फंड ट्रांसफर, चेक पर स्टॉप पेमेंट, चेक कलेक्शन, डुप्लीकेट अकाउंट स्टेटमेंट, मैनडेट रजिस्ट्रेशन, पुराने रिकॉर्ड निकालना, ब्याज और बैलेंस सर्टिफिकेट लेना, और पता या हस्ताक्षर की पुष्टि जैसी सेवाएं शामिल हैं। ये सुविधाएं इम्पीरिया ग्राहकों के लिए मुफ्त हैं, जिससे उनका बैंकिंग अनुभव आसान और खास बनता है।
जानिए TRV क्या है?
TRV का मतलब Total Relationship Value है। इसमें वह सारी रकम आती है जो किसी भी रूप में आपकी ओर से (एक कस्टमर आईडी के तहत) बैंक में जमा हो। यह रकम बचत खाता, चालू खाता, एफडी, बकाया लोन अकाउंट या किसी और तरह का निवेश (जैसे म्यूचुअल फंड, स्टॉक्स) आदि में हो सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications