Health Insurance: हाल के दिनों में, हेल्थ इंश्योरेंस का महत्व बढ़ गया है, कोविड महामारी के बाद से ही स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों को लोग अहम हिस्सा मानने लगे हैं। हेल्थ इंश्योरेंस को अपने जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा मानने वाले व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है। आज के समय में अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखें। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

वेटिंग पीरियड के बारे में जानना है जरूरी
जिन लोगों को पहले से ही कोई बीमारी है या जिन्हें किसी खास सर्जरी के लिए कवरेज की जरूरत है, उनके लिए स्वास्थ्य बीमा योजना के चयन में वेटिंग पीरियड जरूरी भूमिका निभाती है। यह अवधि दो से चार साल तक हो सकती है, जिसके दौरान इन स्थितियों से संबंधित दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा, मैटरनिटी बेनिफिट्स, जो अक्सर युवा जोड़ों द्वारा मांगे जाते हैं, उनके लिए वेटिंग पीरियड का अपना सेट होता है, जो पॉलिसी के आधार पर नौ महीने से तीन साल तक होता है। मानसिक स्वास्थ्य कवरेज, एक और महत्वपूर्ण पहलू है, जिसके लिए भी वेटिंग पीरियड दो साल तक हो सकती है। मोतियाबिंद, हर्निया, और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, कैंसर सर्जरी जैसी तमाम बड़ी समस्याओं के लिए भी इंश्योरेंस कंपनी की ओर से वेटिंग पीरियड लगाया जाता है
नेटवर्क अस्पतालों की जानकारी रखें
किसी भी हेल्थ प्लान में निवेश करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप योजना के तहत आने वाले नेटवर्क अस्पतालों पर विचार किया है। नेटवर्क अस्पताल अस्पतालों का एक समूह हैं जो आपको अपनी वर्तमान हेल्थ प्लान को भुनाने की अनुमति देता है।
हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में रखें सारी जानकारी
बीमा कंपनियां कई तरह की बीमा पॉलिसियां ऑफर कर रहे हैं। हर बीमा कंपनी के अपने नियम होते हैं, उसी हिसाब से वे पॉलिसी बनाती हैं। हेल्थ पॉलिसी खरीदने से पहले यह समझ लें कि उसमें कितना और क्या-क्या कवर होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications