High FD Rates for Senior Citizens: अगर आप 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं और अपने पैसे को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए शानदार हो सकता है। देश के कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) आज भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 8% से ज्यादा ब्याज दर दे रहे हैं, जो किसी भी ट्रेडिशनल बैंक के मुकाबले काफी ज्यादा है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को इन योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए, खासकर जब ब्याज दरों में गिरावट की आशंका बनी हुई है।

Suryoday Small Finance Bank दे रहा सबसे ऊंचा रिटर्न
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक उन चुनिंदा बैंकों में है जो 3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.80% की दर से ब्याज दे रहा है। यह दर 3 करोड़ रुपए तक की एफडी पर लागू है। इस समय यह दर बाजार में सबसे ज्यादा मानी जा रही है।
Utkarsh Small Finance Bank भी दे रहा है बड़ा फायदा
अगर आप उत्तर भारत में रहते हैं, तो उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह बैंक 3 साल की अवधि पर 8.75% की दर से ब्याज दे रहा है। यह दर भी बाजार में कॉम्पटिटर मानी जा रही है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह एक स्थिर और सुरक्षित निवेश विकल्प हो सकता है।
बाकी बैंकों की ब्याज दरें भी जानें
बाकी छोटे वित्तीय बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को पसंदीदा एफडी दरें दे रहे हैं:
बैंक का नाम ब्याज दर (3 वर्ष)
Suryoday Small Finance Bank 8.80%
Utkarsh Small Finance Bank 8.75%
Unity Small Finance Bank 8.50%
Slice Small Finance Bank 8.25%
Jana Small Finance Bank 8.25%
निवेश से पहले इन बातों पर जरूर करें विचार
हालांकि ये एफडी दरें बेहद शानदार हैं, लेकिन किसी भी बैंक में पैसे लगाने से पहले कुछ यहां पहलुओं पर गौर करना जरूरी है।
बैंक की क्रेडिट रेटिंग क्या है?
क्या उस बैंक में आपका पैसा DICGC बीमा से सुरक्षित है?
जरूरत पड़ने पर प्रीमैच्योर विदड्रॉल की सुविधा कैसी है?
बैंक की लिक्विडिटी यानी पैसे समय पर देने की क्षमता कैसी है?
तय आमदनी के लिए शानदार विकल्प
आज के समय में जब शेयर बाजार में अस्थिरता और दूसरी योजनाओं में जोखिम बढ़ा है, एफडी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सुरक्षित आमदनी का साधन बनकर उभर रहा है। विशेष रूप से जब आप रिटायर हो चुके हैं और मासिक आय का कोई जरिया नहीं है, तो ऐसे एफडी विकल्प आपके वित्तीय जीवन को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications