High Return Fixed Deposit: फिक्स्ड डिपॉजिट में ज्यादतर लोग निवेश करते हैं। इस निवेश में बढ़िया रिटर्न और सुरक्षा भी रहती है। SBI, HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे प्रमुख बैंक अब 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि वाले FD के लिए 3% से 7.35% तक की सालाना ब्याज दरें प्रदान करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि 10 साल तक की एफडी में आपको किस बैंक में अधिक रिटर्न मिलेगा।

HDFC बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में मिलेगा इतना रिटर्न
एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों के लिए 10 साल की एफडी पर 7% की अधिक ब्याज ऑफर प्रदान करता है। अगर आप उसी अवधि के लिए एचडीएफसी बैंक एफडी में 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 20,01,597 रुपये मिलेंगे। ब्याज के साथ आपको 10,01,597 रुपयेम मिलेंगे, जिससे आपकी कुल राशि दोगुनी से अधिक हो जाएगी। ये दरें 3 करोड़ रुपये से कम जमा के लिए 24 जुलाई, 2024 से प्रभावी हैं।
SBI में 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट
एसबीआई अपने ग्राहकों को 10 साल की एफडी पर 6.50% की ब्याज दर ऑफर करता है। इस बैंक की एफडी कैलकुलेशन के अनुसार, 10 साल के लिए एसबीआई एफडी में 10 लाख रुपये का निवेश करने पर 19,05,559 रुपये मिलेंगे। इसमें 9,05,559 रुपये की ब्याज आय शामिल है, जिसका मतलब है कि आपकी कुल राशि दोगुनी से भी कम होगी। ये दरें 15 जून, 2024 से 3 करोड़ रुपये से कम जमा पर लागू होंगी।
आईसीआईसीआई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट दरें
ICICI बैंक नियमित ग्राहकों के लिए 10 साल की FD पर 6.90% की ब्याज दर ऑफर करता है। एक दशक के लिए ICICI बैंक FD में 10 लाख रुपये के निवेश पर आपको 19,82,020 रुपये वापस मिलेंगे। ब्याज आय 9,82,020 रुपये है, जिसके परिणामस्वरूप कुल राशि शुरुआती निवेश से दोगुनी से भी कम है। ये दरें 26 अगस्त, 2024 से लागू हैं।
इस कैलकुलेशन के नुसार, तीनों बैंकों में से एचडीएफसी बैंक फिक्स डिपॉजिट और निवेश राशि के लिए सबसे ज्यादा रिटर्न देता है। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट के ज़रिए अपने निवेश को तेज़ी से दोगुना करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए ज़्यादा बेहतर ऑप्शन है। एफडी ब्याज दरों से संबंधित अन्य जानकारी के लिए एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइटों से प्राप्त किए गए हैं।
एफडी में निवेश के फायदे
एफडी में निवेश करने के बाद आपके पास मौका रहता है कि मैच्योरिटी से पहले भी पैसा निकला सकते हैं और प्री-मैच्योर विड्रॉल के लिए कुछ चार्ज देना पड़ता है। इसके अलावा अगर अचानक कोई इमरजेंसी आ जाए तो आप तुरंत FD से पैसा निकाल सकते हैं। एफडी में निवेश करने पर आपको गारंटीड मिलेगा। अगर ब्याज दर कम होती है तो भी तय ब्याज ही मिलेगा। अगर इस दौरान बैंक अपनी ब्याज दर को बढ़ा देती है तो निवेशक को इसका फायदा नहीं मिलता है। एफडी में निवेश की बात करें तो वह आप अपनी रकम के अनुसार भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications