Home loan EMI reduction strategies: आज के समय लोग होम लोन लेकर अपनी जिंदगी का आशियाना बनाते हैं। क्या 25 साल के लोन को 10 साल में खत्म किया जा सकता है? ये बात सुनकर आपको थोड़ा अटपटा सा लगेगा लेकिन अगर सही तरीके से काम किया जाए तो इस काम को करना बहुत आसान है।
चलिए आपको आज एक ऐसी रणनीति बताते हैं जिसके माध्यम से आप लाखों रुपए का ब्याज बचा सकते हैं। वहीं, फाइनेंशियल आजादी भी पा सकते हैं। चलिए समझते हैं कि 10 साल में आप कैसे अपने होम लोन को खत्म कर सकते हैं।

अपने हर महीने की किश्त में अधिक भुगतान करें
ये तरीका काफी असरदार है। अपनी हर महीने की EMI के साथ-साथ थोड़ा अधिक भुगतान करें। इस तरह के स्टेप्स काफी अच्छे हो सकते हैं। मान लीजिए आप हर महीने 20000 रुपए की EMI भरते हैं और इसके साथ ही अगर आप 5000 रुपए बढ़ाकर भुगतान करते हैं, तो साल में 60000 रुपए का अतिरिक्त भुगतान कर रहे हैं। ये रकम आपके Principal amuont को कम करती है, जिसके जरिए से आपका ब्याज काफी तेजी से घटता है।
इनकम बढ़ने पर EMI बढ़ाना बेहतर विकल्प
जब भी सैलरी या इनकम में इजाफा हो, उसी के हिसाब से EMI भी थोड़ी बढ़ा दें। मान लीजिए आपकी इनकम सालाना 8-10% बढ़ रही है, तो EMI भी उतना बढ़ाना समझदारी है। इससे न तो ज्यादा बोझ महसूस होगा और न ही लोन लंबा खिंचेगा। इस तरीके से 25 साल की बजाय 12-13 साल में ही लोन चुकाना संभव हो जाता है।
बोनस और सेविंग का सही इस्तेमाल करें
अक्सर लोग बोनस, टैक्स रिफंड या सेविंग्स को खर्च कर देते हैं। लेकिन अगर यही रकम आप लोन में प्रीपेमेंट (एकमुश्त जमा) के रूप में डालते हैं, तो ब्याज में बड़ी बचत होगी। उदाहरण के लिए, अगर किसी का लोन ₹40-50 लाख का है और वह हर साल ₹1.5-₹2 लाख अतिरिक्त डालता है, तो लोन की अवधि 10-12 साल तक घट सकती है।
ब्याज दर पर नजर रखें और रीफाइनेंस करें
बैंक और वित्तीय संस्थान समय-समय पर नई ब्याज दरें ऑफर करते हैं। अगर आपका लोन ज्यादा ब्याज पर चल रहा है तो बैंक से दर घटाने की मांग करें। अगर वे तैयार न हों, तो किसी अन्य बैंक में बैलेंस ट्रांसफर कर लें। कम ब्याज दर पर EMI कम होगी और आप जल्दी कर्ज से मुक्त हो सकेंगे।
कर्जमुक्त होकर पाएं वित्तीय आजादी
अगर आप इन रणनीतियों को लगातार अपनाते हैं, तो 20-25 साल का लोन 10 साल के अंदर निपटाना मुश्किल नहीं है। इससे न सिर्फ आप भारी ब्याज बचाएंगे, बल्कि जल्दी वित्तीय आजादी भी हासिल कर पाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications