नई दिल्ली। कोरोना संकट के चलते जहां शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश करने वालों को नुकसान हो रहा है, वहीं बैंक और पोस्ट ऑफिस में एफडी करने पर भी ज्यादा फायदा नहीं रह गया है। ऐसे में सिर्फ गोल्ड ही है जो खरीदने वालों को भरपूर लाभ दे रहा है। वैसे अपने देश कहा भी जाता है कि सोना बुरे वक्त का साथी होता है, और इससे फिर से यह साबित किया है। सोना खरीदने वालों को जहा पिछले साल करीब 22 फीसदी का फायदा हुआ है वहीं चालू साल में जनवरी से लेकर अभी तक 18 फीसदी का फायदा हो चुका है। ऐसे में आइये जानते हैं कि अगर अभी गोल्ड खरीदा जाए तो कितना फायदा हो सकता है। हालांकि अगर निवेश के लिहाज से गोल्ड खरीदना है तो तीन तरीके ऐसे हैं, जो ज्यादा फायदा करा सकते हैं। इसके अलावा जानिए गोल्ड का रेट बढ़ने 10 सबसे बड़े कारण।
सोना जा सकता है 53 हजार रुपये तक के स्तर पर
कोरोना संकट के दौरान गोल्ड में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की जा रही है। एमसीएक्स पर सोमवार को सोना 46286 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में तेजी ही दर्ज की गई है। जानकारों की राय में सोने में आई तेजी को देखकर डरने की जरूरत नहीं है। इन जानकारों की राय है कि सोना अभी और तेजी दिखा सकता है और यह साल के अंत तक 53000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर दिखा सकता है।
गोल्ड खरीदने के बेस्ट 3 तरीके कौन से हैं
लॉकडाउन के कारण बाजार में जाकर फिलहाल गोल्ड की खरीदारी कठिन है। ऐसे में ऑनलाइन के 3 ऐसे विकल्प हैं, जिन माध्यम से गोल्ड खरीद कर ज्यादा फायदा उठाया जा सकता है। यह अतिरिक्त फायदा इसलिए मिलता है कि ऑनलाइन में सुनार बीच में नहीं होता है, जो बेचते वक्त कुछ दाम देता है।
ये हैं 3 तरीके
पहला तरीका सॉवरेन बांड में निवेश
दूसरा तरीका है गोल्ड ईटीएफ
तीसरा तरीका है एमसीएक्स फ्यूचर
फिलहाल सोने में कितना निवेश करें लोग
जानकारों के अनुसार पहले लोग कंजम्पशन के लिए सोना खरीदते थे, लेकिन अब निवेश के लिए खरीदा जा रहा है। पिछले सालों में देखा जाए तो सोने में अच्छा रिटर्न मिला है। ऐसे में लोगों को अपने कुल निवेश का करीब 20 से 22 फीसदी हिस्सा सोने के रूप में रखना चाहिए। अब गोल्ड को ऑनलाइन तरीके से खरीदना और बेचना भी काफी आसान हो गया है।
गोल्ड के रेट तेजी के के 10 बड़े कारण
1. ग्लोबल स्तर पर सेंट्रल बैंकों ने ब्याज दरें घटाई
2. कोरोना वायरस के चलते मंदी की आशंका से बड़े देश अपने अर्थव्यवस्था में पैसे डाल रहे
3. कोरोना संकट में इक्विटी मार्केट पर दबाव
4. लॉकडाउन में सोना सुरक्षित निवेश साबित हो रहा
5. ग्लोबल इकोनॉमी मंदी की ओर बढ़ रही
6. वीएक्सआई इंडेक्स अभी भी हाई पर
7. ईटीएफ में रिकॉर्ड खरीदारी
8. कई देशों के सेंट्रल बैंक भी सोना खरीद रहे
9. इंटरनेशनल मार्केट में सोने के रेट में तेजी जारी
10. लॉकडाउन में गोल्ड माइंस और रिफाइनरी बंद होने से कीमतें और बढ़ रहीं
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications