Gold Reserve on Earth: गोल्ड की जब भी बात आती है तो लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर उठने लगती है क्योंकी सोने से लोगों का बहुत ज्यादा लगाव देखने को मिलता है। गोल्ड एक कीमती धातु है जिसकी अहमियत किसी को बताने की जरूरत नहीं है क्योंकी ये महंगी और कीमती वस्तु है।

हर देश अपने-अपने गोल्ड भंडारण में इजाफा कर रहे हैं। जिसकी एक वजह यह भी गोल्ड हमेशा मुसीबत के समय फायदे के रुप में काम करता है। लेकिन ऐसे में सवाल खड़ा होता है क्या धरती के गर्भ में अब कितना गोल्ड बचा है और मानव सभ्यता की शुरुआत के बाद से कितना सोना निकाला जा चुका है।
World Gold Council यानी विश्व स्वर्ण परिषद के मुताबिक जिस समय से मानव इतिहास शुरू हुआ है उस वक्त से लेकर आज तक धरती से कुल करीब 2.16 लाख टन सोना ही निकाला जा सका है। आपको बता देना, WGC ने यह आंकड़ा साल 2024 के आखिर तक का दिया है।
रिपोर्ट में बताया गया है मौजूदा समय तक निकाले गए कुल सोने में से करीब 66 प्रतिशत सोना तो सिर्फ 1950 के बाद से ही निकाला गया है। अगर अब निकाले गए कुल गोल्ड को मापा जाए तो वह 22 मीटर के एक क्यूब जितना ही होगा, जो करीब 4 मंजिला इमारत जितनी ऊंचाई होती है।
अब कितना सोना बचा है धरती के अंदर
रिपोर्ट के अनुसार, अब धरती के गर्भ में बहुत ज्यादा सोना नहीं बचा है। अनुमान लगाया गया है कि 54 हजार से 70 हजार टन सोना ही धरती के भीतर मौजूद है। वहीं, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, धरती में कभी कुल 2.44 लाख टन सोना था, जिसमें से अधिकांश हिस्सा पहले ही निकाला जा चुका है। यानी अब सिर्फ 57 हजार टन गोल्ड ही बचा है, जिसे भविष्य में धीरे-धीरे खनन के जरिए बाहर निकाला जा सकता है।
किन देशों के पास है सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व
अगर बात की जाए सोने के भंडार की तो रूस और ऑस्ट्रेलिया के पास सबसे ज्यादा सोना है। दोनों देशों के पास करीब 12-12 हजार टन गोल्ड रिजर्व है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि धरती के केंद्र यानी कोर (core) में सोने की बहुत बड़ी मात्रा छिपी हो सकती है, जिसकी मात्रा अरबों टन हो सकती है। लेकिन मौजूदा तकनीक वहां तक पहुंचने में सक्षम नहीं है।
कब तक खत्म हो जाएगा सोना
हर साल दुनिया भर में करीब 3,000 टन सोना निकाला जाता है। इस रफ्तार से देखा जाए तो आने वाले 20 सालों में धरती से ज्ञात सोने का भंडार पूरी तरह खत्म हो सकता है। हालांकि, उम्मीद यह भी है कि नई टेक्नोलॉजी और AI आधारित खोजों से भविष्य में नए गोल्ड रिजर्व सामने आ सकते हैं।
कहां होता है सोने का इस्तेमाल
रिपोर्ट बताती है कि अब तक निकाले गए सोने का लगभग 45% गहनों में, 22% सिक्कों और बार में, जबकि करीब 17% केंद्रीय बैंकों में सुरक्षित रखा गया है। बाकी हिस्सा औद्योगिक यूज और तकनीकी उपकरणों में इस्तेमाल होता है। धरती के अंदर सोने का भंडार सीमित है, इसलिए इसकी कीमत और महत्व आने वाले समय में और बढ़ने की संभावना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications