Income Tax Act: ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और आज के समय में डिजिटल पेमेंट ही करते हैं। ऐसे में अगर आप हर महीने पत्नी के बैंक अकाउंट में घर खर्च के लिए पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं तो क्या आपकी पत्नी को इनकम टैक्स नोटिस आ सकता है? चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

पत्नी को हर महीने देते हैं पैसे
अगर आप घर खर्च के लिए हर महीने अपनी पत्नी को पैसे देते हैं या गिफ्ट के तौर पर रकम देते हैं तो पत्नी पर इनकम टैक्स की जिम्मेदारी नहीं बनती है। ये दोनों ही तरह की रकम पति की इनकम के तौर पर ही मानी जाएंगी।
अगर पत्नी की होती है इनकम
वहीं, अगर पत्नी इस पूरे पैसे को हर बार कहीं निवेश करती है और उसे इससे इनकम होती है तो होने वाली आय पर टैक्स देना पड़ेगा। निवेश पर होने वाली आय की गणना साल-दर-साल आधार पर पत्नी की इनकम मानी जाएगी, जिस पर टैक्स चुकाना जरूरी है।
ध्यान रखें कि अगर पत्नी ने आपके पैसे घर खर्च में लगाने के बाद भी बचे हुए पैसों की कही निवेश किया और उससे कुछ कमाई होती है, तो वह पत्नी की ही आय मानी जाएगी।
इसके लिए पत्नी को भी टैक्स की सभी छूट का फायदा मिलेगा, लेकिन फिर उसे आईटीआर फाइल करना होगा।
क्या कहता है आयकर कानून?
यह स्पाउस रिलेटिव्स की कैटिगरी में कवर होते हैं। ऐसे में इस तरह के गिफ्ट ट्रांजैक्शन को लेकर कोई टैक्स नहीं लगता है। इनकम टैक्स कानून के अनुसार, अगर आप अपनी इनकम से अलग अपनी पत्नी को गिफ्ट के तौर पर पैसे देते हैं तो यह कानूनी रूप से गलत नहीं है और इस पर आपको किसी तरह का टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलेगा।
इनकम टैक्स कानून के मुताबिक आय से अलग करके अगर आप गिफ्ट के तौर पर पत्नी को पैसे देते हैं तो वह आपकी कमाई ही मानी जाएगी और उस पर टैक्स देनदारी भी आपकी ही बनेगी।
आपको बता दें कि पत्नी रिलेटिव्स की कैटेगरी में आती है, इसलिए पत्नी को दिए पैसों पर कोई टैक्स नहीं लगता है। हालांकि, इस पर पति को भी किसी तरह की कोई टैक्स छूट नहीं मिलेगी। यानी पत्नी को टैक्स नहीं देना होगा और साथ ही पति की टैक्स देनदारी बनी रहेगी और उन्हें अपने स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना होगा।
अगर आपकी पत्नी पैसे को निवेश कर रही है
अगर आप अपनी पत्नी के अकाउंट में हर महीने कुछ अमाउंट डालते हैं और वो पैसे को कहीं पर निवेश कर रही हैं जैसे एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश कर रही हैं या फिर फिक्सड डिपॉजिट में निवेश करती है तो उन्हें इस पैसे पर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की जरूरत नहीं है और न ही उन्हें कोई टैक्स देना होगा।
इस पैसे के निवेश से होने वाली आमदनी पति की टैक्सेबल इनकम में जुड़ जाएगी और निवेश से हुई कमाई को दोबारा लगाकर होने वाली आमदनी पर पत्नी को इनकम टैक्स का भुगतान करना होगा। आपको बता दें कि किसी भी तरह से आय होने पर आईटीआर फाइल करना बेहतर है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications