देश में जल्द ही फेस्टिव सीजन आने वाला है. फेस्टिव सीजन आने से पहले अमेजन-फ्लिपकार्ट ने सेल शुरू कर दी है. ये सेल अभी वेबसाइट पर चल रही है. इस सेल के दौरान कई चीजों में भारी डिस्काउंट मिल रहा है. कई बार हम सेल में इतने खो जाते हैं कि हमें याद नहीं रहता की क्रेडिट कार्ड की कितनी लिमिट इस्तेमाल कर चुके हैं. इससे हमारे सिबिल स्कोर पर भी फ्रक पड़ता है.

क्रेडिट कार्ड एक तरह का लोन ही है. क्रेडिट कार्ड के जरिए आप बैंक से पैसे पहले ले लेते हैं और उसका भुगतान एक महीने बाद करते हैं. अगर आप ज्यादा से ज्यादा क्रेडिट कार्ड चाहते हैं या फिर लोन लेने को सोच रहे हैं, तो आपको सिबिल स्कोर बैलेंस करके रखना होगा. अगर आप ये स्कोर बैलेंस नहीं कर पाते तो इसका सिबिल स्कोर पर बहुत गहरा असर पड़ेगा.
कोई भी बैंक क्रेडिट स्कोर के आधार पर ये तय करता है कि लोन या क्रेडिट कार्ड देना है या नहीं.
कितनी क्रेडिट लिमिट का करें इस्तेमाल?
अमजेन- फ्लिपकार्ट की सेल काफी शानदार है. इसमें आपको तमाम चीजों पर डिस्काउंट मिल जाता है. लेकिन ये ध्यान रखें की सेल के झांसे में आकर आप क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट का इस्तेमाल ना करें. ऐसा करने से आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है. इसके अलावा आप क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यू (CUR) के हिसाब से 30 फीसदी ही इस्तेमाल करें.
मान लीजिए आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 10 लाख रुपये हैं, तो आप 3 लाख रुपये से कम या 3 लाख रुपये तक ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिनका क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर खराब होता है. बैंक उन्हें रिस्की कस्टमर मानता है. ऐसे लोगों को लोन या क्रेडिट कार्ड लेने में दिक्कत आती है.
कैसे करें क्रेडिट यूटिलाइजेशन कैलकुलेट?
क्रेडिट यूटीलाइजेशन रेश्यो निकालने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड के टोटल ड्यू अमाउंट को टोटल कार्ड लिमिट से डिवाइट कर दें. जिसके बाद जो भी नंबर आएगा उसे 100 से गुणा कर दें. इस तरीके से आप क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो निकाल सकते हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications