अगर आपने भी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट ओपन किया है. वहीं कई सालों से आप इसमें पैसे निवेश कर रहे हैं. लेकिन आपको ये नहीं पता की आपने अब तक कितने पैसे जमा कर दिए हैं और कितना ब्याज आपको मिल रहा है. तो आज हम आपको ऐसा प्रोसेस बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप आसानी से ये चेक कर सकते हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना खास तौर पर लड़कियों ने बनाई गई है. इस योजना के तहत निवेश करने के लिए आपकी बच्ची की उम्र 10 साल होनी चाहिए. वहीं आप सुकन्या समृद्धि योजना में 15 साल तक निवेश करते हैं. वहीं 21 साल बाद ये स्कीम मैच्योर हो जाती है.
इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना में आप 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. वहीं इस स्कीम में आपको 8.2 फीसदी ब्याज मिल जाता है. ये ब्याज दर कई बैंक एफडी और पोस्ट ऑफिस स्कीम से भी ज्यादा है.
इसलिए आप इस स्कीम में निवेश कर अपनी बेटी के भविष्य के लिए अच्छा खासा पैसा जमा कर सकते हैं. ये पैसे आप बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई में इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करें चेक?
अगर आप बैलेंस चेक करना चाहते हैं या ये जानना चाहते हैं कि आपको कितना ब्याज मिल चुका है. तो इसके लिए आपको सबसे पहले लॉगिन Credentials की मांग करनी होगी.
ये ध्यान रखें की सभी बैंक ये सुविधा उपलब्ध नहीं कराती है. लॉगिन Credentials के जरिए आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए लॉगिन करें.
फिर खाते में लॉगिन होते ही आपको होमपेज पर बैलेंस दिख जाएगा. इसके अलावा यहां योजना की सारी डिटेल मिल जाएगाी.
अगर आपका बैंक ये सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं कराता है, तो आप उस पोस्ट ऑफिस या बैंक पर जाएं, जहां से आपने योजना के लिए अप्लाई किया था.
योजना के तहत ऑनलाइन मिलती है ये सुविधा
सबसे पहले अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोलना चाहते हैं, तो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करना पड़ेगा. अभी तक इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है.
लेकिन सुकन्या योजना के तहत आप पैसा ऑनलाइन जमा करा सकते हैं. इसके साथ ही आप बैलेंस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और कोई भी स्टेटमेंट ऑनलाइन देख सकते हैं.
वहीं सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपको मैच्योर होने पर पैसे लड़की के खाते में डालने की सुविधा भी मिलती है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications