Post Office: अगर आपका खाता पोस्ट ऑफिस में है और आप हर साल आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करते हैं, तो यह नई सुविधा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। अब इंडिया पोस्ट ने अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के जरिए इंटरेस्ट सर्टिफिकेट यानी ब्याज प्रमाण पत्र घर बैठे डाउनलोड करने का विकल्प दे दिया है।

पहले ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस जाकर यह सर्टिफिकेट लेना पड़ता था, जिसमें समय और मेहनत दोनों लगते थे। अब यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जिससे लोग अपने जरूरी दस्तावेज आसानी से खुद प्राप्त कर सकते हैं।
क्या होता है इंटरेस्ट सर्टिफिकेट?
यह एक दस्तावेज होता है जिसमें आपको पोस्ट ऑफिस के सेविंग्स अकाउंट, एफडी या आरडी पर मिलने वाले कुल ब्याज की जानकारी होती है। इस ब्याज को आय के रूप में दिखाना होता है, इसलिए इसे आयकर रिटर्न भरते वक्त अटेच करना जरूरी होता है।
स्टेप-बाय-स्टेप कैसे करें डाउनलोड?
इंडिया पोस्ट की ई-बैंकिंग वेबसाइट ebanking.indiapost.gov.in पर जाएं।
अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (यूजरनेम और पासवर्ड) से लॉगिन करें। अगर आप नए यूजर हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
लॉगिन के बाद ऊपर दिए गए मेन्यू से "Accounts" टैब को चुनें।
वहां से "Interest Certificate" विकल्प पर क्लिक करें।
जिस फाइनेंशियल ईयर का ब्याज सर्टिफिकेट चाहिए, उसे चुनें।
अब आप उस सर्टिफिकेट को पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।
किन खातों के लिए उपलब्ध है यह सर्विस?
यह सुविधा उन सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जिनका खाता इंडिया पोस्ट के किसी भी सेविंग्स, एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट), या आरडी (रिकरिंग डिपॉजिट) स्कीम में है और जो इंटरनेट बैंकिंग सेवा का उपयोग कर रहे हैं।
क्यों जरूरी है यह डॉक्युमेंट?
आयकर विभाग को आपके द्वारा प्राप्त ब्याज की जानकारी देना जरूरी होता है। अगर आप इंटरेस्ट सर्टिफिकेट संलग्न नहीं करते हैं, तो आपको नोटिस या जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अब जब यह सुविधा घर बैठे मिल रही है, तो इसका उपयोग जरूर करें।
डिजिटल इंडिया की दिशा में यह एक और कदम है, जिससे पोस्ट ऑफिस के लाखों ग्राहक अब ऑनलाइन सेवाओं का फायदा आसानी से उठा सकेंगे वह भी बिना किसी झंझट के।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications