पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाना कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है।
नई दिल्ली: पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाना कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। प्राइवेट बैंक की ही तरह पोस्ट ऑफिस बैंक में खाता खुलवाने पर ग्राहकों को कई सहुलियतें मिलती हैं। पोस्ट ऑफिस बैंक में खाता बड़ी आसानी से खोला जा सकता है। खाते का उपयोग पैसा सुरक्षित, नकदी निकालने, जमा करने के अलावा, अन्य लाभों के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा इस खाते में रखे गए धन पर ब्याज भी मिलता है और नकद निकासी की कोई लिमिट नहीं है। पोस्ट ऑफिस बैंक खाते में हमें अन्य कर्मशियल बैंकों की ही तरह कई सुविधाएं मिलती हैं।

ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस अकाउंट की स्टेटमेंट करें डाउनलोड
अगर आपका पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स बैंक अकाउंट है, तो आपको उसके लिए पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन अपनी पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। खाताधारकों को अपने अकाउंट की स्टेटमेंट निकलवाने की सहुलियत दी जाती है। ग्राहकों नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपनी खाते की स्टेटमेंट को निकलवा सकते हैं। इसके अलावा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की मोबाइल एप के जरिए भी ग्राहकों को बचत खातों पर मिनी स्टेटमेंट मुहैया करवाई जाती है। ऐसा मोबाइल बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। तो चलिए आपको बताते है कि आप स्टेमेंट डाउनलोड कैसे कर सकते हैं।
इंटरनेट बैंकिंग के जरिए डाउनलोड करें स्टेमेंट
- सबसे पहला माध्यम इंटनेट का है, इंटरनेट का इस्तेमाल करते है तो आपको बता दें कि सबसे पहले इंडिया पोस्ट इंटरनेट बैंकिंग में लॉगइन करें।
- उसके बाद फिर नेविगेट अकाउंट्स ऑप्शन पर जाएं।
- इसके बाद बैलेंस एंड ट्रांजैक्शन इन्फॉर्मेशन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद फिर सेविंग्स अकाउंट पर जाएं।
- उसके बाद माई ट्रांजैक्शन्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अंत में अपनी स्टेटमेंट को डाउनलोड कर लें।
मोबाइल बैंकिंग के जरिए डाउनलोड करें स्टेमेंट
- इस प्रक्रिया में सबसे पहले आपको इंडिया पोस्ट मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉगइन करना है।
- फिर अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद सेविंग्स अकाउंट पर क्लिक करना होगा।
- फिर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री ऑप्शन पर क्लिक करना है। आखिर में अपनी स्टेटमेंट को डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे में ले सकते है पूरी जानकारी
अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करना जानते है तो और आपको इससे जुड़ा कोई भी सवाल पूछना है, तो आप इंडिया पोस्ट के कस्टमर केयर पर फोन कर सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-425-2440 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच कॉल करना होगा। इसके अलावा आप dopebanking@indiapost.gov.in पर ई-मेल कर भी पूछ सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की ये है खास योजनाएं
- डाकघर बचत खाता
- 5 वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता
- डाकघर सावधि जमा खाता
- डाकघर मासिक आय योजना खाता
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
- 15 वर्षीय सार्वजनिक भविष्य निधि खाता
- सुकन्या समृद्धि खाता
- राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र
- किसान विकास पत्र
पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं पर ब्याज
योजना ब्याज (प्रतिशत/वार्षिक)
डाकघर बचत खाता 4.0
1 वर्षीय टीडी खाता 5.5
2 वर्षीय टीडी खाता 5.5
5 वर्षीय टीडी खाता 6.7
5-वर्षीय आरडी 5.8
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 7.4
पीपीएफ 7.1
किसान विकास पत्र 6.9
सुकन्या समृद्धि खाता 7.6
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications