पर्सनल लोन हम कई अलग-अलग परिस्थितियों में लेते हैं. कई लोग घर में छोटे-मोटे काम करने के लिए कई बार पर्सनल लोन लेते हैं. लोग अपनी जरुरत के हिसाब से पर्सनल लोन का ऑप्शन चुनते हैं. अगर आप भी चाहते है कि आपको सस्ते ब्याज दर पर लोन मिल जाए, तो यह आर्टकिल आपके लिए है.

आज हम आपको ऐसी टिप्स और ट्रिक के बारे में बताने वाले है. जिसके जरिए आप काफी सस्ते ब्याज दर पर पर्सनल लोन ले सकते हैं. चलिए अब इन टिप्स के बारे में फटाफट जान लेते हैं.
क्रेडिट स्कोर का रखें ध्यान
अगर आप सस्ते ब्याज दर पर लोन लेना चाहते हैं, तो आपको अपना क्रेडिट स्कोर अच्छा रखना पड़ेगा. आप क्रेडिट स्कोर अच्छा रख आसानी से कम ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं. दरअसल क्रेडिट स्कोर के जरिए बैंक ये देखता है कि आप पर कितना विश्वास किया जा सकता है.
क्रेडिट स्कोर के जरिए आपकी लोन भुगतान की क्षमता देखी जाती है. एक अच्छे क्रेडिट स्कोर का मतलब है कि आप अपना लोन समय पर चुकाते हैं. इससे बैंक आप पर ज्यादा से ज्यादा विश्वास करता है. बैंक को भी लगता है आप लोन चुकाने में किसी तरह की दिकक्त नहीं देंगे.
एक अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्ति को बैंक खुद कम ब्याज दर पर लोन देता है.
बैंकों की तुलना करें
आपको बैंकों की तुलना करनी है या नहीं, ये आपके लोन अमाउंट पर निर्भर करता है. अगर आप छोटा-मोटा लोन लेना चाहते हैं,तो आपको बैंकों की तुलना ना भी करें, तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. जब आप बैंक की तुलना कर रहें है, तो आपको सिर्फ ब्याज दर नहीं देखने है. बल्कि इसके साथ ही आपको इसमें छिपें हिडन चार्ज भी देखने है.
ये भी देखें की वो बैंक कितनी प्रोसेसिंग फीस ले रहा है.
सिक्योर्ड लोन को बनाएं ऑप्शन
अगर आप पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो ये ध्यान रखें की आप सिक्योर्ड लोन ही लें. सिक्योर्ड लोन में आपको अनसिक्योर्ड लोन के मुकाबले कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है. आप ये सिक्योर्ड लोन एफडी या म्यूचुुअल फंड के बदले भी ले सकते हैं.
लोन अवधि का रखें खास ध्यान
अगर आप पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो आपको लोन अवधि का ध्यान भी रखना होगा. अगर आप ज्यादा से ज्यादा दिन के लिए ईएमआई बनाते हैं, तो आप कम ब्याज पर भी अपने लोन का भुगतान कर सकते हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप कम ब्याज चुका रहे हैं.
इसलिए लोन की अवधि को ज्यादा ना खीचें. आप इसकी अवधि अफॉर्डेबिलिटी के हिसाब से कम ही रखें, ताकि लोन चुकाना आसान हो.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications