नई दिल्ली। जी हां, पोस्ट ऑफिस अपनी फ्रैंचाइजी देता है। इसको लेने का नियम भी काफी आसान है।चाहें तो ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि कहां पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी मिल सकती है। पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने में निवेश भी ज्यादा नहीं होता है और कमाई भी अच्छी होती है। पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी 5000 रुपये के निवेश से मिल सकती है। अभी देश में करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। लेकिन इसके बाद भी पोस्ट ऑफिस की हर जगह पहुंच नहीं बन पाई है। इसीलिए पोस्ट ऑफिस अपनी फ्रैंचाइजी देता है। वह अपना नेटवर्क बढ़ाना चाहता है। अगर आप अच्छी कमाई वाला काम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के माध्यम से यह किया जा सकता है।
आइये जानते हैं कि कैसे मिलती है पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी और इसका तरीका क्या है। पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी से कमाई कैसे होती है, यह भी जानते हैं।
पोस्ट ऑफिस दो तरह की देता है फ्रैंचाइजी
पोस्ट ऑफिस 2 तरह की फ्रेंचाइजी देता है। पहली है आउटलेट फ्रैंचाइजी। देशभर में कई ऐसी जगह हैं, जहां पोस्ट ऑफिस खोलने की जरूरत तो है, लेकिन वहां पोस्ट ऑफिस खोला नहीं जा सकता। वहां लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए फ्रैंचाइज आउटलेट खोला जाता है। दूसरी है पोस्टल एजेंट्स फ्रैंचाइजी। यानी ऐसे एजेंट्स जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टल स्टैम्प्स और स्टेशनरी घर-घर पहुंचाते हैं।
कौन ले सकता है पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी कोई भी भरतीय व्यक्ति ले सकता है। हालांकि इसे लेने के लिए आपकी न्यूनतम उम्र 18 साल होना चाहिए। इसके अलावा आपका पढ़ा-लिखा होना भी जरूरी है। किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं पास व्यक्ति पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी ले सकता है।
पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी के लिए देना होगा सिक्यॉरिटी डिपॉजिट
अगर आप पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए 5000 रुपये का सिक्यॉरिटी डिपॉजिट देना होता है। फ्रैंचाइजी मिलने के बाद आपको आपके काम के हिसाब से एक निश्चित कमीशन दिया जाता है। यह हजारों रुपये महीने का हो सकता है।
पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी में क्या काम होता है
आपको ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस से मिलने वाली सुविधाएं जैसे स्टांप, स्टेशनरी, स्पीड पोस्ट, आर्टिकल्स, मनी ऑर्डर की बुकिंग की सुविधाएं मुहैया करानी होंगी। यह सुविधाएं आप फ्रेंचाइजी आउटलेट खोलकर या फिर पोस्टल एजेंट्स बनकर घर-घर पहुंचा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी के लिए कैसे करें आवेदन
पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी के लिए आपको आवेदन करना होता है। यह फार्म आप नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf
इस लिंक पर जाकर आप फॉर्म भर सकते हैं। जिन लोगों को चुना जाएगा उन्हें पोस्ट डिपार्टमेंट के साथ एक एमओयू साइन करना होता है। इसके बाद ही वह ग्राहकों को सुविधाएं दे सकेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications