How To Get Home Loan Easily: भारत में घर सिर्फ एक रहने की जगह नहीं बल्कि एक ऐसा स्थान होता है जहां व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। इसलिए सभी चाहते हैं कि उनका खुद का अपना घर हो। लेकिन आजकल प्रॉपर्टी इतनी महंगी हो गई है कि बिना लोन लिए घर खरीदना काफी मुश्किल काम है। लेकिन बैंक से होम लोन लेना भी इतना आसान काम नहीं है।
कई बार हम होम लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो बैंक में कुछ कारण बात कर हमारा आवेदन खारिज कर देते हैं। लेकिन अगर आप भी आसानी से होम लोन लेना चाहते हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रखने पर आपको आसानी से होम लोन मिल जाएगा।

बेहतर क्रेडिट स्कोर है जरूरी
आपको पता होना चाहिए कि जब भी आप लोन लेने जाते हैं, तो सबसे पहले बैंक के द्वारा आपका क्रेडिट स्कोर चेक किया जाता है। अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है या फिर आपने कोई लोन लिया है और आप समय-समय पर उसकी ईएमआई और किस्त का भुगतान कर रहे हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है। बेहतर क्रेडिट स्कोर होने पर आपको बड़ी आसानी से और कम ब्याज दर पर होम लोन मिल जाता है।
बढ़ाएं अपने डाउन पेमेंट का अमाउंट
विशेषज्ञों के द्वारा दी जाने वाली सलाह के मुताबिक अगर आप 60 लख रुपए का घर खरीद रहे हैं, तो आपको कम से कम 6 से लेकर 12 लाख रुपए तक का डाउन पेमेंट करना चाहिए। ऐसा करने से आपका लोन अमाउंट कम हो जाता है और उस पर लगने वाला ब्याज भी काम हो जाता है। तो ज्यादा डाउन पेमेंट अमाउंट देने से एक तो आप ब्याज के तौर पर एक्स्ट्रा पैसे देने से बच जाते हैं और दूसरी तरफ आसानी से लोन भी मिल जाता है। इसलिए जितना संभव हो, उतना ज्यादा डाउन पेमेंट करके आप होम लोन ले सकते हैं।
आसानी से मिल सकता है लॉन्ग टर्म लोन
अगर आपको होम लोन लेने में दिक्कत आ रही है तो, आप इस पर लंबी अवधि की ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं। इससे बैंक को ज्यादा इंटरेस्ट मिलता है और वह आपको आसानी से लोन दे सकता है। ज्यादा लंबी अवधि का होम लोन लेने से आपको महीने की किस्त भी काफी कम जमा करनी पड़ती है। लेकिन इस पर बैंक के द्वारा जबरदस्त ब्याज भी चार्ज किया जाता है। इसलिए आपको लोन लेते समय यह भी ध्यान देना चाहिए कि उसमें प्रीपेमेंट का ऑप्शन हो। जिससे अगर आपके पास बाद में पैसे आते हैं, तो आप एक बार में लोन चुका कर एक्स्ट्रा ब्याज से बच सकते हैं।
लोन के लिए दें जॉइंट एप्लीकेशन
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आसानी से आपको होम लोन लेना है, तो आपको अपने साथ एक सह-आवेदक भी जोड़ लेना चाहिए। लोन के लिए को-एप्लिकेंट के तौर पर आप अपनी पत्नी, पति या फिर माता-पिता को भी रख सकते हैं। इससे आपको आसानी से लोन मिल जाता है। आमतौर पर परिवार का एक ही सदस्य लोन लेता है, जिसकी कमाई अच्छी होती है और उसका क्रेडिट स्कोर भी बेहतर होता है, लेकिन दो आवेदक होने से बैंक को दोहरा आश्वासन मिलता है, इसलिए आसानी से लोन मिल सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications