अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या फिर अपने बिजनेस को ग्रो करना चाहते है, तो ये ट्रिक आपके बड़े काम आने वाली है. 80-20 नियम आपके बिजनेस को सफल बनाने में मदद करती है. अगर आप इस नियम को फॉलो करते हैं, तो कमाई भी बढ़ जाती है. चलिए इस नियम के बारे में डिटेल में जानते हैं.

अगर आप स्टार्टअप (Startup) या बिजनेस (Business) को और ग्रो करना चाहते हैं. या फिर कमाई बढ़ाना चाहते हैं, तो 80-20 नियम आपके लिए सही होगा. इस नियम को सबसे पहली बार इटली के एक अर्थशास्त्री Vilfredo Pareto ने नोटिस किया था.
क्या है 80- 20 नियम ?
80-20 नियम के मुताबिक जितनी भी आपकी कमाई हो रही है, उसे 80 फीसदी में रखा गया है, वहीं ये कमाई जिन-जिन तरीके से हो रही है, उसे 20 फीसदी में रखा गया है. जैसे ये देखा गया की 80 फीसदी सेल 20 फीसदी ग्राहक से आते हैं. ऐसे ही 80 फीसदी सेल 20 फीसदी स्टाफ से आते हैं. या फिर 80 फीसदी सेल 20 फीसदी प्रोडक्ट से भी आ सकती है. इसलिए अगर इस 80-20 नियम को लागू करते हैं, तो अच्छी खासी कमाई हो जाती है. अब जानते हैं कि इस नियम को बिजनेस में कैसे लागू किया जा सकता है.
सोशल मीडिया से बढ़ाएं बिजनेस
आजकल इस डिजिटल दुनिया में सोशल मीडिया की अहमियत बढ़ती जा रही है. सोशल मीडिया किसी भी बिजनेस के लिए काफी महत्वपूर्ण है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आप ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा अपने नए सुविधा या प्रोडेक्ट के बारे में जानकारी भी दे सकते हैं.
सोशल मीडिया में भी ये देखा गया है कि 80 फीसदी शेयरिंग 20 फीसदी पोस्ट से होती है. इस नियम को लागू कर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपना बिजनेस बढ़ा सकते हैं.
वेबसाइट में भी होता है ये नियम लागू
सोशल मीडिया में पकड़ अच्छी होने के साथ-साथ आपके बिजनेस की खुद की वेबसाइट भी होनी चाहिए. इस वेबसाइट के जरिए आप अपनी सेवाएं या प्रोडेक्ट आसानी से बेच सकते हैं. वेबसाइट को ग्रोथ करने के लिए सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन यानी एसईओ का इस्तेमाल करें. ये देखा गया है की एसईओ में भी 80-20 का नियम बड़े पैमाने पर लागू होता है. 80 फीसदी वेबसाइट में ट्रैफिक 20 फीसदी एसईओ से आता है.
अपने ग्राहकों को पहचानें
बिजनेस में सबसे महत्वपूर्ण होते है ग्राहक. ये देखा गया है कि 80 फीसदी सेल 20 फीसदी ग्राहक से आती है. अगर आप इन 20 फीसदी ग्राहकों की पहचान कर लें, तो आपका बिजनेस काफी ग्रो करेगा और आपकी कमाई भी अच्छी हो जाएगी.
एक बार आपने ग्राहकों की पहचान कर ली, तो उसके हिसाब से ही आप मार्केटिंग स्ट्रेटेजी भी बना पाएंगे. ग्राहकों की पहचान करने के लिए आपको सेल्स का हर हफ्ते या महीने में आकलन करना होगा. इसके अलावा आप सोशल मीडिया की मदद से भी ग्राहकों की पहचान कर सकते हैं.
मुनाफे वाले प्रोडक्ट्स को रखें आगे
बिजनेस में हमेशा कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स होते हैं, जो ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आती है. अपना वो प्रोडक्ट पहचाने के लिए सेल्स पर गोर करें. ये देखें की किस प्रोडक्ट को सबसे ज्यादा खरीदा जा रहा है. बिजनेस की 80 फीसदी सेल 20 फीसदी प्रोडक्ट से आती है. तो आपको उन 20 फीसदी प्रोडक्ट की पहचान करनी होगी, जिससे 80 फीसदी तक सेल आ जाए
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications