Home Loan Tips: प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण आजकल घर खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल होता जा रहा है. हर किसी का सपना होता है कि उसके पास रहने के लिए अपना घर हो. ऐसे में कई लोग अपने इस सपने को पूरा करने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं. लेकिन होम लोन लेने के बाद उसकी ईएमआई चुकाते-चुकाते लोग परेशान हो जाते हैं. कई बार तो वे यह सोचने लगते हैं कि उन्हें इस ईएमआई के झंझट से कब मुक्ति मिलेगी। अगर आप भी अपने होम लोन को जल्दी चुकाना चाहते हैं, तो कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप ऐसा कर सकते हैं...
लोन जल्दी चुकाने के स्मार्ट टिप्स
1 - लोन प्री-पेमेंट:
होम लोन से जल्दी छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है प्री-पेमेंट करना. आप अपनी बचत का इस्तेमाल करके होम लोन की प्री-पेमेंट कर सकते हैं. इससे आप अपने ब्याज को कम कर सकते हैं। एक निश्चित अवधि के बाद अपने लोन की थोड़ी-थोड़ी प्री-पेमेंट करते रहें। यह राशि सीधे मूलधन में जुड़ती है. इससे न केवल आपका ब्याज कम होगा, बल्कि आपकी लोन की अवधि और ईएमआई भी कम हो सकती है.
2 - ऑटो डेबिट ऑप्शन चुनें:
होम लोन तब सिरदर्द बन जाता है, जब इसकी किस्त समय पर न चुकाई जाए। कई बार पैसे होते हुए भी ईएमआई मिस हो जाती है. ऐसा होने पर बैंक पेनल्टी लगाता है, जिससे कर्ज की राशि बढ़ जाती है. लोन जल्दी चुकाने के लिए आप ऑटो डेबिट का ऑप्शन चुन सकते हैं. जिस दिन आपकी सैलरी आपके अकाउंट में आती है. उसी दिन आप ऑटो डेबिट सेट कर सकते हैं, ताकि देर से पेमेंट करने पर आपको जुर्माना न भरना पड़े.

3 - मंथली ईएमआई बढ़ा सकते हैं:
अगर आप हर महीने ज्यादा ईएमआई भर सकते हैं, तो आप अपने लोन की ईएमआई भी बढ़वा सकते हैं. इससे आपकी अवधि कम हो जाएगी और ब्याज भी कम लगेगा.
4 - लोन रीफाइनेंस कम ब्याज दर पर कराएं:
लोन रीफाइनेंसिंग का मतलब है, अपने मौजूदा महंगे लोन को किसी दूसरे बैंक में कम ब्याज दर पर ट्रांसफर करना. इसमें नया बैंक आपके पुराने लोन को चुका देता है और आप नए बैंक को कम ब्याज दर पर नई ईएमआई देना शुरू कर देते हैं. मान लीजिए आपका मौजूदा लोन 8.5% पर है और कोई दूसरा बैंक 7.5% पर लोन दे रहा है, तो 1% का यह अंतर भी लंबी अवधि में आपके लाखों रुपये बचा सकता है. लेकिन लोन ट्रांसफर करने से पहले नए बैंक की प्रोसेसिंग फीस और बाकी चार्जेज वगैरह जरूर जान लें.
5 - बीच-बीच में एक्स्ट्रा पेमेंट करें:
आप एक्स्ट्रा एकमुश्त पेमेंट भरकर भी अपना लोन जल्दी बंद करवा सकते हैं. एकमुश्त पेमेंट का मतलब है वन टाइम पेमेंट, जिसमें आप बड़ा अमाउंट बैंक को दे देते हैं. इससे आपका ब्याज और प्रिंसिपल अमाउंट कवर हो जाता है. इस तरीके का इस्तेमाल अधिकतर लोग करते हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications