नई दिल्ली। आमतौर पर लोगों को लगता है कि 45 साल की उम्र ऐसी है जब वह अपने लिए करोड़पति होने का सपना नहीं देख सकते हैं, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अगर 45 की उम्र में भी आप करोड़पति बनने का सपना देखते हैं, तो उसे 60 साल की उम्र में पूरा कर सकते हैं। करोड़पति बनने का यह सपना जहां म्युचुअल फंड में निवेश करके पूरा हो सकता है, वहीं पोस्ट ऑफिस और बैंकों में पैसा जमा करके भी पूरा किया जा सकता है। इन तीनों जगहों पर एक बार में कितना पैसा जमा करके करोड़पति बन सकते हैं या करोड़पति बनने के लिए हर माह कितना पैसा लगाना होगा, इसे आसानी से जाना जा सकता है। ऐसी प्लानिंग बनाने वक्त पोस्ट ऑफिस और बैंक की ब्याज दर के अलावा म्युचुअल फंड का रिटर्न पर नजर डालनी होती है।
उम्र 45 की है, तो जानें फायदे और नुकसान
आमतौर पर लोग कामकाजी होते ही कुछ न कुछ निवेश शुरू कर देते हैं। यह निवेश किसी प्लानिंग के तहत नहीं होता है। लेकिन ऐसा पैसा एक साथ अक्सर 45 की उम्र के आसपास ही लोगों को मिलता है। जीवन बीमा से अक्सर एकमुश्त पैसा लोगों को मिलता है। इसलिए 45 की उम्र के इस फायदे का सही इस्तेमाल करके 60 साल की उम्र में करोड़पति बनने का मजबूत प्लान बनाया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी लोगों के पास 45 की उम्र में एक साथ बड़ा पैसा मिले। ऐसे में परेशान होने की जगह सही प्लानिंग बना कर निवेश शुरू कर सकते हैं। जिससे 60 की उम्र में करोड़पति बना जा सके।
जानिए म्युचुअल फंड के माध्यम से निवेश की प्लानिंग
म्युचुअल फंड में एक बार में और हर माह, दोनों तरह से निवेश की सुविधा मिलती है। लेकिन यहां पर रिटर्न बाजार से जुड़ा हुआ होता है। हालांकि लम्बे समय में टॉप म्युचुअल फंड ने 5 साल में 20 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। म्युचुअल फंड में अगर एक बार निवेश करके करोड़पति बनना चाहते हैं, तो आपको 15 लाख रुपये का निवेश एक बार में करना होगा। वहीं अगर आप चाहते हैं कि हर माह निवेश करके करोड़पति बनें, तो आपको 15 साल तक हर माह 15 हजार रुपये का निवेश करना होगा।
म्युचुअल फंड में एकमुश्त निवेश
-15 लाख रुपये
-15 साल तक इसे निवेशित रखें
-अगर 14 फीसदी मिले रिटर्न
-बन जाएगा 1 करोड़ रुपये का फंड
म्युचुअल फंड में हर माह निवेश की प्लानिंग
-15 हजार रुपये महीने का शुरू करें निवेश
-15 साल तक इस निवेश को रखें जारी
-15 फीसदी मिले इस पर रिटर्न
-तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये का फंड
अगर 65 साल तक इंतजार कर सकते हैं तो कम निवेश में यह संभव
-6 लाख रुपये का अगर 45 साल की उम्र में म्युचुअल फंड में एक बार में निवेश किया जाए, तो यह 65 साल की उम्र में 1 करोड़ रुपये हो जाएगा। यहां पर माना जा रहा है कि रिटर्न 15 फीसदी का मिले। इस प्रकार आप कम निवेश में ही करोड़पति बन सकते हैं।
-वहीं अगर म्युचुअल फंड में 45 साल की उम्र 7 हजार रुपये महीने का निवेश शुरू किया जाए, तो यह 65 साल की उम्र में करीब 1 करोड़ रुपये हो जाएगा। यहां पर यह माना जा रहा है कि इस निवेश पर 15 फीसदी का रिटर्न मिले। इस प्रकार आप हर माह कम निवेश में ही करोड़पति बन सकते हैं।
बैंक और पोस्ट आफिस में निवेश की रणनिति
बैंक और पोस्ट आफिस में ब्याज मिलता है। यह समय-समय पर बदलता रहता है। इस वक्त करीब 6 से 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस हिसाब से दोनों ही जगह पर 30 लाख रुपये का एक बार में निवेश करने पर 60 की उम्र में करोड़पति बना जा सकता है। वहीं अगर हर माह निवेश करना चाहें तो 28 हजार रुपये महीने का करना होगा।
बैंक और पोस्ट ऑफिस में एक बार में निवेश की रणनीति
-30 लाख रुपये करें जमा
-15 साल के लिए इसे जमा रखें
-7 फीसदी मिले ब्याज
-तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये का फंड
बैंक और पोस्ट ऑफिस में हर माह निवेश की रणनीति
-28 हजार रुपये महीने का शुरू करें निवेश
-15 साल तक इसे जारी रखें
-7 फीसदी मिले ब्याज
-तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये का फंड
10 साल में अच्छा रिटर्न देने वाले म्युचुअल फंड
-एसबीआई स्मॉल कैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 18.99 फीसदी का रिटर्न।
-इंवेसको इंडिया मिडकैपरेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 16.36 फीसदी का रिटर्न।
-कोटक इमर्ज एक्टरेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 15.52 फीसदी का रिटर्न।
-डीएसपी मिडकैपरेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 15.44 फीसदी का रिटर्न।
नोट : यह कंपाउंडिड एनुअल ग्रोथ रेट यानी सीएजीआर है, जिसका मतलब होता है कि हर साल मिला रिटर्न। म्यूचुअल फंड के यह आंकड़े 12 फरवरी 2020 तक के अपडेट हैं।
वित्तीय बाजार के जानकार की राय
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार म्युचुअल फंड में अच्छा माना जाता है। यहां पर लम्बे समय के निवेश में अच्छा रिटर्न मिलता है। वैसे आमतौर पर माना जाता है म्युचुअल फंड में एक बार में निवेश की जगह हर माह निवेश का विकल्प अच्छा होता है। लेकिन अगर एक बार में निवेश करना हो तो यह निवेश काफी लम्बे समय के लिए होना चाहिए। ऐसा करने से म्युचुअल फंड में अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications