इमरजेंसी फंड (Emergency Fund) काफी जरूरी है. ये वे फंड होता है, जिसे आप इमरजेंसी के वक्त इस्तेमाल करते हैं. अगर आप इमरजेंसी के लिए सेविंग नहीं करते हैं, तो आपको दिक्कत हो सकती है. चलिए आज जानते है कि 67:33 सेविंग फॉर्मूला के हिसाब से आप इमरजेंसी के लिए पैसे कैसे बचा सकते हैं.

आज के समय में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि अपनी इनकम से भविष्य के लिए पैसे बचाकर रखना काफी मुश्किल हो गया है. कई लोग इमरजेंस फंड को लेकर गंभीरता से नहीं सोचते हैं. मुश्किल समय किसी के लिए कभी भी आ सकता है. ऐसे में अगर आप पास इमरजेंसी फंड हो, तो मुश्किले कम हो जाती है.
आप शुरुआत में सिर्फ दो साल के लिए 67:33 सेविंग फॉर्मूला इस्तेमाल कर सकते हैं. इन दो सालो में आपके पास इमरजेंसी के समय के लिए आराम से पैसे हो जाएंगे.
जानिए क्या है 67:33 फॉर्मूला?
67:33 फॉर्मूले को अपनी सैलरी में अप्लाई करने के लिए सैलरी दो हिस्सों में बांटनी होगी. इस फॉर्मूले के हिसाब से आपको अपनी सैलरी का 33 फीसदी हिस्सा सेविंग के लिए इस्तेमाल करना होगा. इस सेविंग को आप इमरजेंसी फंड के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
मान लीजिए आप हर महीने 50,000 रुपए कमाते है, तो इस 50 हजार को आपको 67:33 हिस्से में बांट सकते हैं. इसमें से 33 फीसदी हिस्सा यानी 16,500 रुपये आप बचत में यूज कर सकते हैं. इसके साथ ही 33,500 रुपए में आप अन्य खर्च में इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह से आप दो साल में ही अच्छा खासा फंड इमरजेंसी के लिए इस्तेमलाल कर सकते हैं.
कितना जमा करें इमरजेंसी फंड?
आमतौर पर आप 6 महीने से लेकर 1 साल का इमरजेंसी फंड बना सकते हैं. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आपका इमरजेंसी फंड आपके सालाना खर्च के बराबर होना चाहिए. मान लीजिए आप हर महीने घर खर्च के लिए 33 हजार रुपये खर्च करते हैं. तो उस हिसाब से आपका सालाना खर्च 3 लाख 96 हजार रुपये होता है. ऐसे में आपको इमरजेंसी फंड के लिए कम से कम 4 लाख रुपये बचाकर रखने चाहिए .
बचत को यहां कर सकते हैं निवेश
मान लीजिए आपकी सैलरी 50,000 रुपये है, इसमें से आपने 33 फीसदी यानी 16500 रुपये बचत के लिए रखे हैं. आप इस बचत को दो साल के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी या एसबीआई आरडी पर निवेश कर सकते हैं.
क्योंकि अगर आप दो साल तक हर महीने 16,500 रुपये की बचत करते हैं, तो आप 3,96,000 रुपये जमा कर सकते हैं.
वहीं अगर आप इन रुपयों को एसआईपी या बैंक आरडी में निवेश करते हैं, तो आप अच्छा खासा फंड बना सकते हैं. म्यूचुअल फंड एसआईपी में आपको सालाना अनुमानित रिटर्न 12 फीसदी मिलता है. तो आप एसआईपी से ही 4,49,513 रुपये का फंड बना सकते हैं.
वहीं एसबीआई आरडी में दो साल हर महीने 16500 रुपये निवेश कर 4,25,135 रुपये का फंड बना सकते हैं. आरडी में आपको 6.8 फीसदी का ब्याज मिलता है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications