नई दिल्ली। युवा पढ़ाई खत्म करते ही आजकल नौकरी पा जाते हैं। इसके बाद वह खूब खर्च करने लगते हैं, और इनको पूरा करने के लिए लोन भी ले लेते हैं। लेकिन जल्द ही उनको अहसास होता है कि नौकरी का ठिकाना नहीं है। यह कभी भी जा सकती है। इसके बाद उनको नौकरी जाने का डर, और अपने बढ़े हुए खर्च के साथ लोन की किस्त का डर सताने लगता है। एक समय ऐसा आता है कि चाहे नौकरी न भी जाए, लेकिन लोग इस डर से बीमारी तक का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि मुद्दे को समझा जाए और मुद्दा आर्थिक दिक्कतें हैं। लेकिन यह समस्या ऐसी नहीं है जिससे निपटा न जा सके। अगर आप मामूली सी बातों का ध्यान रखें तो इस दिक्कत से आसानी से निपटा जा सकता है। यह कोई कठिन काम नहीं है, बस जरूरत है हर माह 1000 रुपये के निवेश की, जिससे आमतौर पर हर समस्या से निपटने का रास्ता निकाला जा सकता है।
क्या है यह 1000 रुपये महीने के निवेश की योजना
युवा नौकरी पाते ही तभी खर्च करते हैं, जब उनका वेतन ठीक-ठाक होता है। इसी के आधार पर वह लोन भी लेते हैं। ऐसे में अगर किसी युवा की 20 साल की उम्र में नौकरी लगी है, तो वह हर माह 1000 रुपये महीने की सेविंग सही जगह पर शुरू कर दे। क्योंकि हर साल वेतन बढ़ता है, ऐसे में इस 1000 रुपये की बचत में हर साल वह 10 फीसदी की बढ़त करता जाए। यानी 1000 रुपये महीने का निवेश अगले साल 1100 रुपये महीने का कर दे। इसी तरह उसके अगले साल में यह निवेश बढ़ाकर 1220 रुपये का कर दे। इतनी सी बचत या निवेश ही उसको तमाम वित्तीय दिक्कतों से बचा सकता है। अगर बीच में युवा को जरूरत पड़ी तो यह निवेश उसके काम आ जाएगा, लेकिन अगर जरूरत नहीं पड़ी तो उसकी 60 साल की उम्र में यह निवेश करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो जाएगा।
यह निवेश हर 5 साल में कितना हो जाएगा, इसको आगे बताए चार्ट से जाना जा सकता है।
और क्या करें युवा
आमतौर पर नौकरी जाने के दौरान अगली नौकरी मिलने तक का समय काटना कठिन हो जाता है। ऐसे में इस निवेश से जरूरत भर का पैसा निकाला जा सकता है। इसके बाद जैसे ही नौकरी लग जाए, तो फिर से यह निवेश शुरू किया जा सकता है। इससे अगर दोबारा दिक्कत आएगी, तो फिर से इस निवेश योजना से पैसा निकाला जा सकता है। वैसे यह निवेश योजना 1000 रुपये के हिसाब से समझाने के लिए बताई जा रही है। अगर किसी के पास इससे ज्यादा बचत की क्षमता हो, तो वह इस योजना में निवेश और बढ़ा सकता है। यह निवेश अगर 5000 रुपये महीने से शुरू किया जाए तो 5 साल में ही आपके पास करीब 5 लाख रुपये होगा। वहीं अगर 20 साल का युवा 60 वर्ष की उम्र तक यह निवेश बताए तरीके से करता रहे, तो उसके पास करीब 11.34 करोड़ रुपये होगा।
जानिए हर 5 साल में कितना होगा आपके पास फंड
5 साल में कितना तैयार हो जाएगा फंड
-1000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें
-10 फीसदी का निवश हर साल बढ़ाएं
-5 साल तक अगर इस पर मिले 10 फीसदी रिटर्न
-तैयार हो जाएगा 93551 रुपये का फंड
10 साल में कितना तैयार हो जाएगा फंड
-1000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें
-10 फीसदी का निवश हर साल बढ़ाएं
-10 साल तक अगर इस पर मिले 10 फीसदी रिटर्न
-तैयार हो जाएगा 304585 रुपये का फंड
15 साल में कितना तैयार हो जाएगा फंड
-1000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें
-10 फीसदी का निवश हर साल बढ़ाएं
-15 साल तक अगर इस पर मिले 10 फीसदी रिटर्न
-तैयार हो जाएगा 743784 रुपये का फंड
20 साल में कितना तैयार हो जाएगा फंड
-1000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें
-10 फीसदी का निवश हर साल बढ़ाएं
-20 साल तक अगर इस पर मिले 10 फीसदी रिटर्न
-तैयार हो जाएगा 1614540 रुपये का फंड
25 साल में कितना तैयार हो जाएगा फंड
-1000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें
-10 फीसदी का निवश हर साल बढ़ाएं
-25 साल तक अगर इस पर मिले 10 फीसदी रिटर्न
-तैयार हो जाएगा 3285782 रुपये का फंड
30 साल में कितना तैयार हो जाएगा फंड
-1000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें
-10 फीसदी का निवश हर साल बढ़ाएं
-30 साल तक अगर इस पर मिले 10 फीसदी रिटर्न
-तैयार हो जाएगा 6419725 रुपये का फंड
35 साल में कितना तैयार हो जाएगा फंड
-1000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें
-10 फीसदी का निवश हर साल बढ़ाएं
-35 साल तक अगर इस पर मिले 10 फीसदी रिटर्न
-तैयार हो जाएगा 1.22 करोड़ रुपये का फंड
40 साल में कितना तैयार हो जाएगा फंड
-1000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें
-10 फीसदी का निवश हर साल बढ़ाएं
-40 साल तक अगर इस पर मिले 10 फीसदी रिटर्न
-तैयार हो जाएगा 2.23 करोड़ रुपये का फंड
टॉप 5 म्यूचुअल फंड
ये हैं 10 साल में 10 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देने वाले टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें। इन स्कीम में निवेश करके अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है।
-एसबीआई स्मॉल कैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है औसतन हर साल 18.04 फीसदी का रिटर्न।
-इंवेसको इंडिया मिडकैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है औसतन हर साल 15.66 फीसदी का रिटर्न।
-कोटक इमर्ज इक्विटी रेग्युलर म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है औसतन हर साल 14.81 फीसदी का रिटर्न।
-डीएसपी मिडकैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है औसतन हर साल 14.79 फीसदी का रिटर्न।
-फ्रैंकलिन प्राइमा म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है औसतन हर साल 14.73 फीसदी का रिटर्न।
नोट : म्यूचुअल फंड का यह रिटर्न का आंकड़ा 24 जनवरी 2020 तक का है।
नोट : म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications