नयी दिल्ली। गाड़ियों की बिक्री के लिहाज से अगस्त का महीना जुलाई से भी बेहतर रहा। मारुति सहित कुछ कंपनियों ने पिछले साल अगस्त के मुकाबले इस साल अगस्त में ज्यादा गाड़ियों की सेल्स रिकॉर्ड की। बाकी कंपनियों ने भी जून-जुलाई की तुलना में ज्यादा गाड़ियां बेचीं। हालांकि अगर बेस्ट सेलिंग कार का खिताब एक बार फिर से मारुति के हाथ लगा। हुंडई, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियां इस मामले में मारुति से पिछड़ गईं। इतना ही नहीं टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार देखें तो इनमें 7 कारें मारुति की रहीं। बाकी 2 कारें हुंडई और 1 किआ सेल्टोस की रही। आइए जानते हैं कौन सी कार रही नंबर 1।
पहले नंबर पर रही स्विफ्ट
अगस्त में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की स्विफ्ट। अगस्त में मारुति ने स्विफ्ट की 14,869 यूनिट्स बेचीं। पिछले साल अगस्त के मुकाबले भी स्विफ्ट की सेल्स करीब 19 फीसदी बढ़ी। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने स्विफ्ट की 12,444 यूनिट्स बेची थीं। स्विफ्ट के बाद दूसरा नंबर भी मारुति की एक कार ऑल्टो ने हासिल किया। जबकि इस साल जुलाई में ऑल्टो नंबर 1 पर रही थी। अगस्त में ऑल्टो की 14,397 यूनिट्स बिकीं। अगस्त 2019 में मारुति ने ऑल्टो की 10,123 और जुलाई 2020 में 13,654 यूनिट्स बेची थीं।
तीसरे और चौथे नंबर पर रहीं ये कारें
अगस्त 2020 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनआर रही, जबकि चौथे नंबर पर डिजायर का कब्जा रहा। जैसा कि आप जानते हैं कि ये दोनों ही कारें मारुति सुजुकी की हैं। वैगनआर की पिछले महीने 13,770 यूनिट्स और डिजायर की 13,629 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले साल अगस्त में ही वैगनआर की 11,402 यूनिट्स और डिजायर की 13,274 यूनिट्स बिकी थीं।
पांचवे नंबर पर रही हुंडई क्रेटा
हुंडई क्रेटा 11,758 इकाइयों की बिक्री के साथ 5वें स्थान पर रही। ये अगस्त में हुंडई की सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। जुलाई में क्रेटा का नंबर चौथा था। जुलाई में कंपनी ने इसकी 11,549 यूनिट्स बेची थीं। छठे नंबर पर मारुति की बलेनो रही, जिसकी पिछले महीने कुल 10,742 यूनिट्स बिकीं। हालांकि बलेनो जुलाई में तीसरे नंबर पर रही थी। अगस्त में इसे तीन पायदान का नुकसान हुआ।
सातवां नंबर रहा किआ सेल्टोस का
जुलाई में 10वें स्थान से बड़ी छलांग के साथ अगस्त में किआ सेल्टोस 10,665 इकाइयों की बिक्री के साथ 7वें स्थान पर आ गई। जुलाई में इसकी 8270 यूनिट्स बिकी थीं। टॉप 10 में शामिल रही हुंडई की दूसरी कार है ग्रैंड आई10। ये जुलाई में नौवें नंबर पर रही थी। अगस्त में इसकी 10190 यूनिट्स बिकीं। जुलाई में हुंडई ग्रैंडआई10 की 8368 यूनिट्स सेल्स हुई थी।
ये रहीं 9वें और 10वें नंबर पर
9वें और 10वें नंबर पर भी मारुति की ही कारें रहीं। इनमें 9वें नंबर पर अर्टिगा रही। 9,302 इकाइयों की बिक्री के साथ अर्टिगा जुलाई के 7वें स्थान से खिसक गई। जुलाई में अर्टिगा की 8504 यूनिट्स बिकी थीं। वहीं 10वें नंबर पर रही मारुति ईको जिसकी कंपनी ने 9115 यूनिट्स बेचीं। ईको को 2 पायदान का नुकसान हुआ। जुलाई में ये 8501 यूनिट्स की सेल्स के साथ आठवें नंबर पर रही थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications